Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल में घी खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can We Eat Ghee in High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल में घी खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can We Eat Ghee in High Cholesterol: घी खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक दो चम्मच घी खाने से शरीर बलिष्ठ और मजबूत होता है। देसी घी का सेवन करने से न सिर्फ आपके शरीर को ताकत मिलती है बल्कि पाचन तंत्र से लेकर स्किन तक की समस्याओं में भी बहुत फायदा मिलता है। घी में हेल्दी फैट पाया जाता है जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा घी में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। बाल, स्किन, पाचन तंत्र से लेकर पूरे शरीर के लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में घी खा सकते हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

हाई कोलेस्ट्रॉल में घी खा सकते हैं?- Can We Eat Ghee in High Cholesterol in Hindi

घी में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। घी के अनोखे गुणों के कारण ही आयुर्वेद में इसे औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। घी में मौजूद हेल्दी फैट न सिर्फ हार्ट के लिए अच्छे होते हैं बल्कि शरीर के चयापचय को ठीक रखने में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि घी का सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदा मिलता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि घी खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में संतुलित मात्रा में देसी घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपकी रक्त वाहिकाओं में जमे कैल्शियम को हटाने में भी मदद मिलती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

Can We Eat Ghee in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इन उपायों से करें कंट्रोल

हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। आम भाषा में इन्हें गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) है। बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ने पर आपकी धमनियां ब्लाक हो जाती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कितना करें घी का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज रोजाना 2 से 3 चम्मच घी का सेवन कर सकते हैं। देसी घी खाने से आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढता है और हार्ट को हेल्दी रखने में फायदा मिलता है। बढ़ती उम्र में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम है। संतुलित और पौष्टिक खानपान और रोजाना व्यायाम या रनिंग करने से आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोक सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer