क्या थायराइड बढ़ने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

Thyroid Problems And Male Infertility: पुरुषों में थायराइड बढ़ने पर इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है, जानें इसके कारण और बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थायराइड बढ़ने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

Thyroid Problems And Male Infertility: थायराइड की समस्या वैसे तो सबसे ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है, लेकिन पुरुषों में भी यह समस्या हो सकती है। पुरुषों में थायराइड हॉर्मोन का लेवल कम होने या बढ़ने पर कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह मरीज का मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। थायराइड दरअसल गले के नीचे मौजूद एक ग्रंथि होती है, जिससे थायराइड हॉर्मोन का प्रोडक्शन होता है। थायराइड फंक्शन में दिक्कत आने पर गले के बीच मौजूद ग्लैंड से थायराइड हॉर्मोन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है। जब शरीर में थायराइड हॉर्मोन का स्तर कम होता है, तो यह स्थिति हाइपोथायरायडिज्म कहलाती है। वहीं जब थायराइड ग्लैंड से हॉर्मोन का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है, तो इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं। पुरुषों में थायराइड बढ़ने के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या का खतरा रहता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

क्या थायराइड बढ़ने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है?- Can Thyroid Problems Cause Male Infertility 

थायराइड बढ़ने की वजह से शरीर में होने वाली परेशानियां आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। थायराइड हॉर्मोन दरअसल आपके शरीर में चयापचय को कंट्रोल करने का काम करता है। इसकी वजह से आपके शुक्राणुओं और उनकी क्वालिटी पर भी गंभीर असर पड़ता है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक शरीर में थायराइड हॉर्मोन बढ़ने के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इसकी वजह से पुरुषों में सीरम गोनेडोट्रोपिन कम हो जाता है। सीरम गोनेडोट्रोपिन आपके शरीर में स्पर्म प्रोडक्शन का काम करता है। T4 में गड़बड़ी की वजह से आपके शरीर में लिपिड, कोलेस्ट्रॉल और फॉस्फोलिपिड का स्तर भी कम हो जाता है। इसके अलावा थायराइड की समस्या के कारण आपके शरीर में होने वाली दिक्कतों से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और इसका सीधा असर आपकी फर्टिलिटी पर भी देखने को मिलता है।

Thyroid Problems And Male Infertility

इसे भी पढ़ें: थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

हाइपरथायरायडिज्म या शरीर में थायराइड हॉर्मोन बढ़ने की स्थिति में पुरुषों को ज्यादा परेशानियां होती हैं। इसकी वजह से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर में कमी आने लगती है। इसके अलावा आपके शरीर में एलएच होम्रोने और एफएफएच हॉर्मोन का स्तर कम होने लगता है। इन हॉर्मोन की कमी के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर तो असर पड़ता ही है साथ शरीर में स्पर्म काउंट भी कम होने लगता है। लंबे समय तक हाइपरथायरायडिज्म का शिकार होने से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

थायराइड बढ़ने के लक्षण- Hyperthyroidism Symptoms in Hindi

पुरुषों में थायराइड हॉर्मोन का स्तर बढ़ने या घटने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से तेजी से वजन बढ़ सकता है और गले में सूजन की समस्या हो सकती है। पुरुषों में थायराइड हॉर्मोन बढ़ने के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • मूड में बदलाव
  • गुस्सा और चिड़चिड़ापन
  • तेजी से वजन बढ़ना
  • शरीर में कमजोरी
  • डिप्रेशन की समस्या
  • बाल झड़ना
  • नींद से जुड़ी दिक्कतें

हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति को नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसके लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और इलाज जरूर कराना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लाइकोपीन, जानें किन फूड्स में होता है ये

Disclaimer