Doctor Verified

क्या फैटी लिवर की समस्या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है? जानें डॉक्टर की राय

डाइट पर ध्यान न देने से होने वाला फैटी लिवर आपके हार्ट के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर की समस्या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है? जानें डॉक्टर की राय

डाइट पर ध्यान न देने की वजह से आज के समय में अधिकतर लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें फैटी लिवर को भी शामिल किया जाता है। फैटी लिवर होने पर अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर जाते हैं, लेकिन इसे अनदेखा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर व हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, आज के दौर में काम के प्रेशर के चलते लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है, जिसका असर उनके खानपान की आदतों पर भी पड़ा है। यही बदलाव फैटी लिवर की बड़ी वजह माना जाता है। आगे नारायण अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभागे के कंसल्टेंट डॉ. सौरभ से जानते हैं कि क्या फैटी लिवर हार्ट अटैक की वजह बन सकता है?

क्या फैटी लिवर के कारण हार्ट अटैक आ सकता है? - Can Fatty Liver Cause Heart Attack In Hindi 

डाइट में वसा युक्त आहार, शराब, धूम्रपान और जंक फूड लिवर में फैट बढ़ने का मुख्य कारण बनता है। डॉक्टर के मुताबिक फैटी लिवर के दो प्रकार होते हैं, जिसमें पहले को एल्कोहॉलिक फैटी लिवर व दूसरे को नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर कहते हैं। शराब ज्यादा पीने से एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या होती है, जबकि डाइट में जंक फूड आदि के कारण नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी एसिड की समस्या होती है। लिवर फैट्स को एनर्जी में बदलने का काम करता है। साथ ही आवश्यक प्रोटीन का निर्माण करता है। लेकिन, जब फैटी लिवर की समस्या होती है, तो इससे शरीर में मौजूद फैट व प्रोटीन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे व्यक्ति को हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और जिन लोगों को पहले से ही हार्ट की समस्या होती है। उनको हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। 

can fatty liver cause heart attack in hindi

फैटी लिवर से बचने के लिए क्या करें? - How To Prevent Fatty Liver In Hindi 

शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें 

शराब का नियमित और अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको फैटी लिवर की संभावना बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आप शराब का सेवन कम करें या सप्ताह में एक बार ही करें। 

वजन को कंट्रोल में रखें 

बढ़ता वजन कई तरह के रोगों का कारण बन सकता है। अगर, मोटापा अधिक हो गया है, तो इससे लिवर के कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही, फैटी लिवर का जोखिम बढ़ जाता है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए सुबह सैर पर जाएं और गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। 

एक्सरसाइज व योग करें 

सुबह के समय योग और एक्सरसाइज से आप फैटी लिवर की समस्या को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। योग व एक्सरसाइज से लिवर की समस्याओं में रिकवरी में तेजी आती है। 

संतुलित आहार का सेवन करें 

संतुलित आहार का सेवन करने से आपका मोटापा कम होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, इससे फैट शरीर में एकत्रित नहीं होता है। साथ ही, बाहर का जंक फूड खाने से बचें। 

इसे भी पढ़ें : शरीर में किस तरह से होती है किडनी कैंसर की शुरुआत, डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर की समस्या होने पर आप तुंरत डॉक्टर से मिलें और इसका इलाज कराएं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप चुकंदर, गाजर व अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।  

Read Next

इन 7 चीजों के सेवन से हो सकती है कब्ज की समस्या, आज से ही करें डाइट से बाहर

Disclaimer