Calcium Rich Foods For Stronger Teeth: कुछ लोगों के दांत समय से पहले ही कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में दांत हिलने लगते हैं और समय से पहले ही टूट जाते हैं। इसे आप पोषण की कमी का संकेत समझ सकते हैं। दांतों के लिए जो सबसे जरूरी पोषक तत्व है, वह है कैल्शियम। कम उम्र में दांत कमजोर होने का मुख्य कारण कैल्शियम की कमी हो सकता है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, कैल्शियम इनेमल को मजबूत करता है। यह शरीर में पाए जाने वाला प्रचुर खनिज है। 19 से 50 वर्ष की आयु के वयस्कों को रोज करीब एक हजार मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। इस लेख में आपको बताएंगे ऐसे 5 कैल्शियम रिच फूड्स के बारे में जिसे डाइट में शामिल करके दांतों को मजबूती मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. मजबूत दांतों के लिए दूध और दही का सेवन करें- Consume Milk and Curd For Strong Teeth
दांतों को मजबूत बनाना है, तो डाइट में दूध को शामिल करें। दूध में कैल्शियम को शामिल करें। दूध की 250 एमएल की मात्रा में 300 एमजी कैल्शियम होता है। चीज और पनीर को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा दही का सेवन करें। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। प्रोबायोटिक्स को गुड बैक्टीरिया भी कहा जाता है। यह दांतों की सेहत को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
2. दांतों की मजबूती के लिए खाएं बादाम- Eat Almonds For Strong Teeth
बादाम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। कैल्शियम हेल्दी फैट्स होते हैं। बादाम में फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन-ई पाया जाता है। बादाम का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। आप रात पर भीगे हुए बादामों को सुबह खा सकते हैं या रात में बादाम वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं।
3. बीन्स खाने से मजबूत होंगे दांत- Eat Beans For Strong Teeth
ज्यादातर घरों में बीन्स को सब्जी के फॉर्म में बनाकर रोटी के साथ खाया जाता है। बीन्स में कैल्शियम होता है। इसके अलावा बीन्स में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। दांतों की मजबूती के लिए बीन्स को डाइट में शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। पालक को डाइट में शामिल करें। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये दांतों की सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं।
4. संतरा खाकर मजबूत करें दांत- Eat Orange For Strong Teeth
संतरा एक कॉमन फल है। ज्यादातर घरों में संतरा खाया जाता है। इसमें विटामिन-सी और कैल्शियम मौजूद होता है। संतरे के अलावा डाइट में कीवी, नारियल, आम, जायफल, अनानास और सीताफल को भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा मुनक्का, तरबूज के बीज, पिस्ता और अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
5. दांतों की मजबूती के लिए टोफू खाएं- Eat Tofu For Strong Teeth
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए पनीर और टोफू को अपनी डाइट में शामिल करें। टोफू को सोयाबीन के दूध से बनाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैट ज्यादा और सैचुरेटेड फैट कम पाया जाता है। जिन लोगों को पनीर से एलर्जी है वह टोफू का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।