
गोभी या ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आंत स्वस्थ रहते हैं और आंतों के कैंसर से बचाव होता है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। चूहों पर किए गए अध्ययन से पता चला कि जिन्हें इन्डोल 3 कार्बिनोल (आई3सी) युक्त आहार दिया गया, उनमें आंत में सूजन या आंतों के कैंसर से बचाव हुआ। गोभी और ब्रोकली में भी आई3सी पाया जाता है, जो एक एक्रियल हाइडोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नाम के प्रोटीन को सक्रिय करता है, जिससे आंतों के कैंसर से बचाव होता है।
इस पेज पर:-
एएचआर एक पर्यावरणीय सेंसर के रूप में काम करता है तथा प्रतिरक्षा थंत्र और आंतों की एपिथिलिएल कोशिकाओं को संकेत देता है कि सूजन से बचाव करने की कोशिश करें और आंत में पाए जाने वाले खरबों बैक्टीरिया से प्रतिरक्षा प्रदान करता है। शोध प्रमुख ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट की अमीना मेतीजी का कहना है, "जब कैंसर ग्रस्त चूहों को आई3सी से भरपूर डायट खिलाया गया, तो उनमें ट्यूमर की संख्या में कमी देखी गई।" यह शोध इम्युनिटी नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
इसे भी पढ़ें : नियमित दौड़ने वालों की उम्र होती है लंबी, जानें दौड़ने के फायदे

गोभी खान के फायदे
- गोभी गोभी फाइबर का उच्च स्रोत होती है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।
- गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स के काफी लाभ होते हैं। ये हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
- गोभी में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। जो हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह शरीर की कई अन्य प्रणालियों को भी सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।
- गोभी में जिंक, मैग्नीशियम, मैन्गनीज, फास्फोरस और सेलेनियम तथा सोडियम जैसे लाभकारी तत्व होते हैं।
- गोभी लिवर में मौजूद एंजाइम्स को एक्टिवेट करने में मदद करती है। इससे लिवर बेहतर काम करता है और शरीर से विषैले पदार्थ अधिक मात्रा में बाहर निकलते हैं। इससे शरीर के कई अंगों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : न्यू वल्र्ड सिंड्रोम से प्रभावित है 75 प्रतिशत भारतीय, जानें क्या है ये रोग
ब्रोकली के फायदे
- जिन लोगों को गठिया हो, उन्हें ब्रोकली खिलाने से उनकी सेहत को फायदा पहुंच सकता है। इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन हड्डियों में होने वाली गठिया रोग के लिए जिम्मेदार जोड़ों में उपास्थियों की क्षति को कम कर सकता है।
- ब्रोकली कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल्स अधिक मात्रा में होते हैं। जब आप इसे चबाते हैं तो ये एंजाइम्स आपके सिस्टम का हिस्सा बन जाते हैं।
- फोलेट की कम मात्रा का सेवन करने वाले लोगों को डिप्रेशन का ज्यादा खतरा रहता है। ब्रोकली विटामिन बी फोलेट की का अच्छा स्रोत मानी जाती है। विटामिन बी फोलेट मूड बेहतर करता है।
- ब्रोकोली में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन मौजूद होता है। ये दिल की धमनियों को मोटा होने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक और अन्य हार्ट सबंधी बीमारियों का खतरा टलता है। इसमें जो फाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम होता है वो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित कर लेता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Health News In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version