चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है कुट्टू का आटा, जानें, इस्तेमाल का तरीका

Buckwheat Benefits For Healthy Skin:  कुट्टू के आटे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। 

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Feb 02, 2023 16:54 IST
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है कुट्टू का आटा, जानें, इस्तेमाल का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Buckwheat Benefits For Healthy Skin: भारत को किसानों का देश कहा जाता है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत में कई तरह के अनाज उगाए और खाए जाते हैं। इन्हीं अनाजों में से एक है कट्टू। नवरात्रि के व्रत के दौरान खासतौर पर कुट्टू के आटे का सेवन किया जाता है। कुट्टू के आटे पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि इसका सेवन करने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। कुट्टू का आटा सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ही, लेकिन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कुट्टू के आटे के पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं, जिससे पिंपल्स, एक्ने, डार्क सर्कल और कई प्रॉब्लम से राहत पाई जा सकती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर कुट्टू का आटा कैसे लगाया जा सकता है और स्किन के लिए कुट्टू के आटे के फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्ट कैंसर क्या है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी

चेहरे पर कैसे लगाएं कुट्टू का आटा?

कुट्टू के आटे को आप स्क्रब, फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुट्टू के आटे का स्क्रब और फेस पैक कैसे बनाते हैं इसके बारे में। 

कैसे बनाएं कुट्टू के आटे का फेस स्क्रब

  • इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच कुट्टू का आटा ले लीजिए। कुट्टू के आटे में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
  • इस मिश्रण में थोड़ा सा चावल का आटा डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाएं। 
  • इस मिश्रण की एक लेयर चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट सूखने दें। 
  • हल्का सूखने के बाद इसे स्क्रब की तरह क्लीन करें और फेस पैक लगाएं।

कैसे बनाएं कुट्टू के आटे का फेस पैक

  • चेहरे को स्क्रब से क्लीन करने के बाद फेस पैक लगाया जाता है। कुट्टू के आटे का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच कुट्टू के आटे में दो चम्मच बेसन मिलाएं।
  • इस मिश्रण में दो चुटकी हल्दी और कच्चा दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से पेस्ट की तरह बनाएं।
  • चेहरे पर स्क्रब करने के बाद कुट्टू के आटे के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो लें।
  • आप सप्ताह में 2 से 3 बार कुट्टू के आटे का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः खजूर बनाएगा बालों को लंबा और घना, जानें इसे खाने का तरीका

चेहरे पर कुट्टू का आटा लगाने के फायदे

  • कुट्टू के आटे में विटामिन ई जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो स्किन को डीप क्लीन कर ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। 
  • कुट्टू के आटे के पोषक तत्व स्किन को फिल्टर करने का काम करते हैं, जिससे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • कुट्टू में न्यूक्लिक एसिड पाया जाता है, जो उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। 
  • चेहरे पर कुट्टू का आटा लगाने से एक्ने, पिंपल्स मार्क्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। 

 

Image Credit-Freepik 

 

 

 

 

Disclaimer