दिल की बीमारी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यह बीमारी चुपचाप आती है और चुपचाप चली जाती है। पर ऐसा नहीं है। इसके सामान्य लक्षणों की बात करें, तो सीने में दर्द और दिल की धड़कन आदि हैं, पर कुछ ऐसे भी लक्षण भी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। मेनोपॉज में एक अध्ययन के अनुसार, 40 से 53 वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं में हृदय रोग के कई संकेत दिखते हैं, जिसमें दिल की बीमारियों के कई और संकेत भी शामिल हैं। दरअसल हॉट फ्लैश, कानों से जुड़ी परेशानियां, फैटी दानें निकलना और बिगड़ती ओरल हेल्थ भी इसके कुछ छिपे लक्षणों में से एक हो सकता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
कानों पर एक क्रीज बन जाना
दिल की बीमारी के लक्षणों में एक जो सबसे छिपा हुआ है वो है कानों से जुड़ी परेशानी। एक अमेरिकी चिकित्सक ने पहली बार संकेत का वर्णन किया था। ईयरलोब पर एक दृश्यमान बाहरी क्रीज संकेत कर सकती है कि आप एथेरोस्क्लेरोसिस के शिकार हो सकते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जहां पट्टिका आपकी धमनियों के अंदर तक बन जाती है। यह हृदय रोगों के मुख्य कारणों में से एक है। यह मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं की एक बीमारी सेरेब्रोवास्कुलर रोग का संकेत भी दे सकता है।
टॉप स्टोरीज़
फैटी दानों का दिखना
हृदय रोग का एक और संकेत है आपके कोहनी, घुटने या पलकों पर पीले, फैटी दानों का दिखना हो सकता है। इन दानों को xanthomas के रूप में जाना जाता है। हालांकि ये दानें छूने में सॉफ्ट होते हैं, पर ये स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह एक आनुवांशिक बीमारी फैमिलियल हाइपर कोलेस्ट्रोलेमिया वाले लोगों में बहुत आम है। जो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, उनमें लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल या खराब कोलेस्ट्रॉल के बहुत उच्च स्तर पाया जाताहै। उच्च कोलेस्ट्रॉल, जैसा कि हम सभी जानते हैं, हृदय रोगों की ओर जाता है।
इसे भी पढ़ें : दिल की धड़कन को अचानक बढ़ा सकते हैं ये 5 आहार, लंबे समय में बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा
अपनी उंगलियों पर नजर रखें
अगर आप अपने नाखूनों को आकार बदलते हुए नोटिस करते हैं, तो मोटा और चौड़ा हो जाता है, यह एक संकेत हो सकता है कि सब कुछ आपके दिल से ठीक नहीं है। ये परिवर्तन दर्द रहित होते हैं और ऐसा हो सकता है क्योंकि ऑक्सीजन युक्त ब्लड उंगलियों तक ठीक से नहीं पहुंच रहा है। यह एक पुराना लक्षण है, जिसे पहली बार ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में हिप्पोक्रेट्स द्वारा वर्णित किया गया था और इसलिए इसे हिप्पोक्रेटिक उंगलियों के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है।
आइरिस के आसपास मोटे फैटी दाने
अगर आप अपने आंखों के आइरिस के पास कुछ मोटे फैटी दाने देखते हैं, तो यह एक और संकेत हो सकता है कि आप हृदय रोग के विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं। ये रिंग आमतौर पर पूर्ण रिंग बनाने से पहले परितारिका के ऊपर और नीचे से शुरू होती है। यह आपकी दृष्टि को प्रभावित नहीं करता है पर ये संकेत है कि आपको अब संभल जाना चाहिए।
बिगड़ती ओरल हेल्थ
क्या आप अपनी खराब सांस, ढीले दांत और मसूड़ों से खून आने से परेशान हैं? तो आपको निश्चित रूप से एक कार्डियोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए और दिल का चेकअप करवाना चाहिए। आपके मुंह से खराब बैक्टीरिया रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं और इससे रक्त वाहिकाओं में सूजन हो सकती है। यह हृदय रोग की ओर आपको अग्रसर करता है।
इसे भी पढ़ें : बार-बार होने वाला सीने में दर्द हो सकता है एंजाइना रोग का संकेत, जानें क्या है इसका कारण और लक्षण
ब्लू लिप्स से सावधान रहें
अगर आप नोटिस करते हैं कि आपके होंठ का रंग नीला हो गया है, तो यह भी दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शायद आपके टिशूज तक ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं पहुंच रहा हो। ये कार्डियोवस्कुलर सिस्टम की विफलता के कारण हो सकता है। तो इसलिए आपको इस मामले में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Read more articles on Heart-Health in Hindi