
Best Way To Use Ratanjot For Hair Growth: रतनजोत को आयुर्वेद में बहुत ही शक्तिशाली औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियों के इलाज में औषधि के रूप में किया जाता है। रतनजोत में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। रतनजोत का इस्तेमाल स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। रतनजोत में मौजूद गुणों के कारण ही इसका इस्तेमाल पुराने जमाने से ही किया जा रहा है। बालों के लिए रतनजोत बहुत फायदेमंद होता है। बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप रतनजोत का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। रतनजोत का तेल बालों को मजबूत बनाने और बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए रतनजोत का इस्तेमाल कैसे करें?
बालों में रतनजोत कैसे लगाएं?- How To Use Ratanjot For Hair Growth in Hindi
रतनजोत बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रतनजोत में मौजूद फ्लेवोनोइड्स, अल्केनेस, नेफ्थोक्विनोन और शिकोनिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। रतनजोत का तेल हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण माना जाता है। आप घर पर आसानी से रतनजोत का तेल बना सकते हैं। इस तेल से बालों की ऑयलिंग करने से आपके बाल मजबूत होते हैं, बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बाल सफेद होने की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। यही नहीं नियमित रूप से रतनजोत का तेल बालों में लगाने से आपके बालों और स्कैल्प की नमी बरकरार रहती है। डैंड्रफ या स्कैल्प में गंदगी की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी रतनजोत का तेल बहुत फायदेमंद होता है।
बालों को घना, मुलायम, लम्बा और मजबूत बनाने के लिए रतनजोत का इस्तेमाल इस तरह से कर सकते हैं-
रतनजोत और सरसों का तेल
रतनजोत और सरसों का तेल एक साथ मिक्स करके लगाने से आपके बालों को बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए आप बराबर मात्रा में सरसों और रतनजोत का तेल लें, इसे थोड़ी देर गैस या आग पर गर्म कर लें। गर्म करने के बाद इस तेल को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रखें और फिर बाल, स्कैल्प और जड़ों में अच्छी तरह से इसे लगाएं। नियमित रूप से इस तेल को बालों में लगाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप स्कैल्प के रूखेपन को डैंड्रफ तो नहीं समझ रहे? ऐसे पहचानें दोनों में अंतर
रतनजोत और तिल का तेल
बालों में रतनजोत और तिल का तेल लगाने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है। रतनजोत और तिल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर इसे आग पर अच्छी तरह से गर्म कर लें। इसके बाद ठंडा होने पर स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। स्कैल्प और बालों में रतनजोत और सरसों के तेल को अच्छी तरह से लगाएं और रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदे दिखने लगेंगे।
रतनजोत और जैतून का तेल
जैतून और रतनजोत दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जैतून के तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों को हेल्दी रखने और टूटने से बचाने का कम करते हैं। जैतून और रतनजोत के तेल को बराबर मात्रा में लेकर गर्म कर लें। इसके बाद बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से बहुत फायदा मिलता है।
कैसे बनाएं रतनजोत का तेल?- How to Make Ratanjot Oil At Home in Hindi
घर पर आसानी से रतनजोत का तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक कप सरसों का तेल लें। इस तेल में रतनजोत की 2 से 3 लकड़ी बारीक तोड़कर डालें। इस लकड़ी की ऊपरी परत को हटा लें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर रखें। तेल गर्म होने के बाद इसे 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छानकर किसी बोतल में रख लें।
इसे भी पढ़ें: क्या आपके बाल भी धोते समय बहुत टूटते हैं? जानें हेयर वॉश का सही तरीका, जिससे नहीं गिरेंगे बाल
इस तेल का नियमित रूप से भी बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है। रतनजोत के तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्व आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद हैं। अगर आप स्कैल्प या बालों से जुड़ी किसी बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)