हृदय कैंसर में कैसा हो आपका आहार

हृदय कैंसर जैसी गंभीर समस्या होने पर खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आहार में पोषक त्तवों को शामिल करने से इस खतरनाक बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हृदय कैंसर में कैसा हो आपका आहार

अनियमित खान-पान व दोषपूर्ण जीवनशैली हृदय के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है। स्वस्थ हृदय के लिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करें। हृदय कैंसर का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है जो लोग खाने में स्वस्थ आहार को शामिल नहीं करते हैं साथ ही एल्कोहल व धूम्रपान के आदी होते हैं। जानें हृदय कैंसर से बचाव के लिए किस प्रकार के आहार का सेवन करना चाहिए-


प्याज

इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।


टमाटर

इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।



मछली

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स (वसा का एक प्रकार) को कम करता है। यह दिल में सूजन और रक्त के थक्के को कम करने में मदद करता है। सॉल्मकन, झींगा, ट्यूना, ट्राउट, हेरिंग आदि प्रकार की समुद्री मछलियां आपके दिल के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं।

 


लौकी

नियमित रुप से खाने में लौकी के सेवन से कोलोस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजी लौकी का रस निकालकर उसमें पुदीना की कुछ पत्तियां व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए।

 

लहसुन

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। भोजन के साथ लहसुन की दो कलियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा खाली पेट सुबह के समय दो कलियां पानी के साथ भी निगलने से फायदा मिलता है।


रेड वाइन

रेड वाइन का एक गिलास एक दिन में पीने से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। रेड वाइन अंगूर से बनाया जाता है जिसमें एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल, होता है जो रक्त वाहिकाओं को साफ करता है जिससे ब्लॉफकेज का खतरा टलता है। यदि आप रेड वाइन पसंद नहीं करते तो आपके लिएअंगूर का रस एक स्वस्थ विकल्प है।


हरी सब्जियां

सब्जियों में फोलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो होमोंसिस्टारीन के स्तर को कम करती है। सब्जियां जैसे पालक, सलाद, असपरैगस, ब्रोकोली को अपने डाइट में रोज शामिल करना चाहिए।


उच्च फाइबर

साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा काफी पायी जाती है जिनके खाने से वसा में कमी आती है। साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।


बादाम

बादाम में पॉलीनुयूट्रेंस, मोनो, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट आदि होता है जो दिल के लिए एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ साबित हो सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और विटामिन और फाइबर प्रदान कर के दिल को स्वस्थ रखता है।

 

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

 

 

Read More Articles On Heart Health In Hindi.

 

Image Source - Getty Images.

Read Next

क्‍या है हार्ट वाल्‍व रिप्‍लेसमेंट सर्जरी

Disclaimer