कोलाइन है शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, जानें इसकी कमी पूरी करने वाले 7 बेस्ट फूड्स

शरीर के लिए कोलाइन एक जरूरी पोषक तत्व  है, जो कई समस्याओं से बचाता है। जानें इसकी कमी पूरी करने वाले 7 बेस्ट फूड्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलाइन है शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, जानें इसकी कमी पूरी करने वाले 7 बेस्ट फूड्स


कोलाइन जैसे पौष्टिक तत्व आपके दिल की सेहत को अच्छा रखने, आपके दिमाग के फंक्शन को सुचारू रूप से चलने और कैंसर का रिस्क कम करने में सहायक है। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अनुजा गौर के मुताबिक हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से इस पोषक तत्व की थोड़ी मात्रा बनाता है, पर वो मात्रा शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं। इसलिए कोलाइन की मात्रा पूरी करने के लिए आपको अपने आहार में कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। कोलाइन से युक्त खाने को अपनी डाइट में शामिल करना काफी अच्छा रहता है क्योंकि हमारे शरीर में यह काफी कम मात्रा में मौजूद है। यह काफी सारे प्लांट और एनिमल बेस्ड फूड में शामिल होता है। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और कोलाइन किन किन चीजों के सेवन से मिल सकता है।

कोलाइन के स्वास्थ्य लाभ

  • ब्रेन फंक्शन को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों का रिस्क कम करता है।
  • इन्फ्लेमेटरी और दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम करता है और दिल की सेहत बढ़ाता है।
  • कैंसर का रिस्क कम करने में सहायक है।

कोलाइन से भरपूर बेस्ट फूड्स

1. अंडे

अंडे कोलाइन का बेस्ट और सबसे उत्तम स्रोत हैं। एक अंडे में जर्दी के साथ 145 एमजी कोलाइन होता है। यह कोलिन अंडे की जर्दी में ज्यादा होता है। अगर आप अंडे को उसकी प्राकृतिक फॉर्म में खाते हैं तो आपको ज्यादा कोलाइन मिलता है और सप्लीमेंट्स का सेवन करने से इतना ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है।

2. मछली

सी फूड में भी कोलाइन अधिक मात्रा में पाया जाता है और खासकर मछलियों में। टूना, साल्मन, हैड्डॉक जैसी मछलियों में कोलाइन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इनकी 185 mg कोलाइन होता है। अगर आप मछलियों का सही मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपके ब्लड में विटामिन डी, कोलिन और डीएचए जैसे पौष्टिक तत्वों की कंसंट्रेशन बढ़ती है।

choline-diet-tips

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में क्या आप भी खाते हैं जमकर कच्चा प्याज? तो जान लें इसके नुकसान

3. ऑर्गन मीट

अगर अंडों के साथ ही रोजाना 90 ग्राम मीट का सेवन कर रहे हैं तो इससे बच्चों की कोलाइन की जरूरतें पूरी हो जाती हैं। बीफ लीवर की एक स्लाइज में 350 एमजी कोलाइन होता है। बीफ आपके शरीर में आयरन कंटेंट की मात्रा बढ़ाता है और जवान महिलाओं में दिमागी फंक्शन भी बढ़ते हैं।

4. सोयाबीन

कच्चे सोयाबीन में 114mg कोलाइन होता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो सोयाबीन आपके लिए कोलाइन का एक उत्तम स्रोत हो सकता है। शाकाहारी लोग सोया से बनने वाले अन्य प्रोडक्ट्स कैसे टोफू, सोए मिल्क और अन्य सोया बीन रेसिपी का सेवन भी कर सकते हैं।

5. हरी और पत्तेदार सब्जियां

ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां कोलाइन का एक अच्छा स्रोत होती हैं। एक कप कटी हुई ब्रोकली में और एक कटी हुई पत्ता गोभी में 15 mg और 45.2 एमजी कोलाइन होता है। इसके अलावा आप अंकुरित बीजों का भी सेवन कर सकते हैं।

6. आलू

एक मीडियम साइज के आलू में 23.9 mg कोलाइन होता है। लाल आलू कोलाइन के साथ कार्ब्स का भी अच्छा स्रोत होते हैं। एक उबाले हुए मीडियम साइज के लाल आलू में 25.1 एमजी कोलिन होता है।

choline-diet-how-to-eat

इसे भी पढ़ें : अच्छी और गहरी नींद के लिए खाएं ये 5 फल, सेहत को भी मिलेंगे ढेर सारे फायदे

7. बादाम

बादाम जैसे नट्स के काफी सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कोलाइन का भी एक अच्छा स्रोत होते हैं। एक कप भुने हुए बादामों में 70.5 एमजी कोलाइन होता है। आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट और स्मूदी आदि में भी मिला सकते हैं। इनके अलावा आप इन्हें ऐसे ही कच्चे रूप में या सेब और अन्य फलों के साथ भी खा सकते हैं। फल भी कोलाइन का अच्छा स्रोत होते हैं।

कोलाइन शरीर के लिए एक काफी जरूरी इंग्रीडिएंट है। इसे कई सारे खाद्य पदार्थों की मदद से प्राप्त किया जा सकता है। इन इंग्रेडिएंट्स से ही शरीर में कोलाइन की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। इस तत्व की कमी के कारण लीवर से जुड़ी दिक्कतें देखने को मिल सकती है।

Read Next

शरीर में जिंक की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें जिंक से भरपूर फूड्स जो करेंगे कमी पूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version