किशमिश का पानी पीने से साफ होती है लिवर की गंदगी, दूर होता है कई बीमारियों का खतरा

भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। ये लिवर की सफाई करता है और खून बढ़ाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
किशमिश का पानी पीने से साफ होती है लिवर की गंदगी, दूर होता है कई बीमारियों का खतरा


किशमिश पोषक तत्वों का भंडार है। अन्य सभी सूखे मेवों की अपेक्षा किशमिश सस्ती होती है और भारत में आसानी से मिल जाती है, इसलिए कई बार लोग इसके गुणों को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन जब अगर आप किशमिश के फायदों के बारे में जानेंगे, तो आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे। आज हम भीगे हुए किशमिश खाने के कुछ स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बता रहे हैं। किशमिश का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसके अधिकतम स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए इसे भिगो कर रख दिया जाए। बस एक गिलास पानी में 8-10 किशमिश रात भर भिगोना है। सुबह इसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाए और किशमिश की तासीर बढ़ जाए। फिर इसे खाली पेट पी लें।

 

किशमिश में मौजूद पोषक तत्‍व 

किशमिश आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर में समृद्ध हैं। इसलिए, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। किशमिश में प्राकृतिक चीनी की भी उच्च मात्रा होती है। किशमिश आमतौर पर सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये विविधता के अनुसार सुनहरे, हरे और काले रंगों में आते हैं। इसका उपयोग कुछ व्यंजनों के साथ-साथ विशेष रूप से डेसर्ट को गार्निश करने के लिए भी किया जाता है। किशमिश में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। यहां भीगे हुए किशमिश और उसका पानी पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

किशमिश का पानी पीने के लाभ 

बाहर निकलती है लिवर की गंदगी

किशमिश सबसे अच्छे ड्राई फ्रूट्स में से एक है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है और लीवर को प्रभावित होने से बचाता है। किशमिश का पानी पीने से लिवर हमेशा रोकमुक्‍त रहता है। 

बेहतर होती है पाचन प्रक्रिया

भीगे हुए किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगो सकते हैं जिससे पेट साफ हाता है।

बेहतर होती है इम्युनिटी पावर

इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही यह बैक्टीरियर और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

मुंह की बदबू होती है दूर

मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर यदि किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

कैंसर के बचाव

सूखे किशमिश में इतनी क्षमता होती है कि यदि किसी के शरीर में कैंसर सेल डेवलेप हो रहे होते हैं, तो उसे रोकता है और आपको स्वस्थ बनाता है। दरअसल में इसमें केचिन्स भारी मात्रा में पाई जाती है जो कि रक्त में पाया जाने वाला पोलीफेनोलिक एंटीआक्सीडेंट है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ सिगरेट ही नहीं इन 7 आहारों से भी हो सकता है कैंसर, जानें क्‍या है ये

हाइपरटेंशन से बचाव

विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं। जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि इसमें कई तरह के लाभदायक तत्व मौजूद होते हैं। इसी तरह इसमें पोटाशियम भी होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा पका कर ही खाएं ये 5 फूड, कच्‍चा खाने होते हैं कई नुकसान

एनीमिया (खून की कमी) होता है दूर

माना जाता है कि किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकते हैं। असल में किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है।  साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं। इतना ही नहीं इसमें कापर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। अतः आप इसे अपने खानपान में निश्चित रूप से सेवन करें।

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

खाना खाने के बाद होती है गैस और एसिडिटी तो ऐसे बनाकर खाएं पुदीने का रायता, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version