Olive Oil For Breast Massage Benefits: जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इन दिनों खाना पकाने के लिए जैतून के तेल का प्रयोग बहुत बढ़ गया है। जैतून के तेल का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जैतून के तेल का सिर्फ सेवन ही नहीं, बल्कि इससे त्वचा और बालों में लगाने के साथ ही इससे शरीर की मालिश करना भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप जैतून के तेल से स्तनों की मालिश करते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। साथ ही कुछ समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप स्तनों की जैतून के तेल से मालिश करते हैं, तो यह महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
महिलाओं में छोटे स्तनों और उनमें ढीलेपन की समस्या काफी देखने को मिल रही ह, लेकिन जैतून के तेल से मालिश करके से स्तनों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऑलिव ऑयल से स्तनों की मालिश करने के 5 फायदे (olive oil se breast massage ke fayde), साथ ही इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।
स्तनों की समस्याएं दूर करने में कैसे लाभकारी है जैतून का तेल- Olive On Benefits For Breast Massage
हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार जैतून के तेल में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जिससे यह सूजन से लड़ने में बहुत लाभकारी है, यह त्वचा की कई स्थितियों को दूर करता है। यह त्वचा का कालापन, टैनिंग, ड्राई स्किन आदि से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होता है। जैतून के तेल में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट शिथिलता को कम करने में मदद कर सकतें है। यह त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है। यह आपकी स्तनों में कसाव लाने में भी मदद कर सकता है।
जैतून के तेल से स्तनों की मालिश करने के फायदे- Olive oil se breast massage ke fayde
- स्तनों का विकास होता है: नियमित रात को सोने से पहले जैतून के तेल से स्तनों की मालिश करने से छोटे स्तनों की समस्या दूर होती है और स्तनों का विकास होता है।
- शिथिलता कम होती है: उम्र के साथ स्तनों में ढीलापन या लटकने की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है और स्तनों में कसाव आता है।
- स्तनों की त्वचा में चमक आती है: यह स्तनों के आसपास की त्वचा की असमान रंगत में सुधार करता है और त्वचा में एक नैचुरल चमक लाता है। जिससे स्तन देखने में काफी आकर्षक लगते हैं।
- स्ट्रेच मार्क्स साफ होते हैं: जैतून के तेल से नियमित मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर करने में भी मदद मलती है। यह त्वचा में कसाव लाता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।
- ब्रेस्ट को पोषण मिलता है: ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट मसाज करने से स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पोषक तत्व ब्रेस्ट तक आसानी से पहुंच पाते हैं, यह ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। साथ ही आपको सुडौल और आकर्षक ब्रेस्ट पाने में मदद करता है।
इसे भी पढें: सौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीका
इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सुबह पिएं मेथी और सौंफ का पानी, जल्द मिलेगा लाभ
सरसों के तेल से ब्रेस्ट मसाज कैसे करें- How To Do Breast Massage With Mustard Oil
स्तनों की मसाज के लिए जैतून के तेल का प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका है, एक बर्तन में जैतून के तेल को गर्म कर लें और फिर थोड़ा ठंडा करके इसे स्तनों पर लगाएं। उसके बाद सर्कुलर मोशन में 10 मिनट मालिश करें। लेकिन धीरे-धीरे और हल्के हाथ से मालिश करें, स्तनों पर ज्यादा दबाव न डालें।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version