सर्दियों में दूध के साथ रोज खाएं छुहारा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Chhuhara with Milk in Hindi: सर्दियों में छुहारा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप दूध के साथ छुहारा खा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में दूध के साथ रोज खाएं छुहारा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Benefits of Chhuhara with Milk in Hindi: सर्दियों में हम सभी स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। हम खजूर, अखरोट, खजूर और मखानों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में छुहारा खाना भी फायदेमंद होता है। छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छुहारे में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी6 और आयरन पाए जाते हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग छुहारे का सेवन करते हैं। छुहारा खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। वैसे तो आप छुहारे के सेवन सीधे तौर पर कर सकते हैं। लेकिन दूध के साथ छुहारा खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं दूछ के साथ छुहारा खाने के फायदे-

सर्दियों में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे- Benefits of Chhuhara with Milk in Winters in Hindi

1. पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करे

सर्दियों में ज्यादा ऑयली और फास्ट फूड खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। आप पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ छुहारा खा सकते हैं। छुहारे में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इससे आंतें मजबूत बनती हैं और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको एसिडिटी, कब्ज या गैस की समस्याएं हैं, तो आप दूध के साथ छुहारा खा सकते हैं।  

2. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में डायबिटीज रोगियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में डायबिटीज रोगी दूध के साथ छुहारा का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। छुहारे में कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। इसलिए आप दूध के साथ छुहारा खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- छुहारा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई परेशानियां, जानें इसके फायदे और नुकसान

3. इम्यूनिटी बूस्ट होती है

सर्दियों में अकसर लोग सर्दी, जुकाम या खांसी आदि से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दूध के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। छुहारे में विटामिन्स और आयरन पाए जाते हैं, जो मौसमी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दियों में अकसर ही बीमार रहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें। 

3. अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी

सर्दियों में अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। साथ ही, इस मौसम में रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं। ऐसे में छुहारा और दूध का सेवन करना फायेदमंद हो सकता है। छुहारा श्वसन प्रणाली के लिए लाभकारी होता है। अस्थमा रोगी दूध और छुहारे का सेवन आसानी से कर सकते हैं। इससे उन्हें फायदा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें छुहारे, सुबह खाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

5. हड्डियां मजबूत बनाए

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप दूध के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप छुहारा और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं। छुहारे में कैल्शिम और विटामिन्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप छुहारा और दूध का सेवन करेंगे, तो इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। 

Read Next

काली किशमिश और केसर का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version