Belly Fat Can Cause Diabetes Prevention: खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खानपान में गड़बड़ी के कारण मोटापे का खतरा बढ़ जाता है और इसके कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। डायबिटीज दो प्रकार की होती हैं: टाइप 1 और टाइप 2। इनमें से टाइप 1 डायबिटीज तो अनुवांशिक होती है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज आमतौर पर खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही अगर आप सही कदम उठाते हैं तो इससे बचा जा सकता है। पेट पर एक्स्ट्रा चर्बी जमने के कारण भी आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, पेट पर बढ़ी एक्स्ट्रा चर्बी कैसे आपको डायबिटीज का शिकार बना सकती है।
पेट की बढ़ी चर्बी के कारण हो सकती है डायबिटीज- Belly Fat Can Cause Diabetes Prevention in Hindi
ओबेसिटी, मोटापा या चर्बी बढ़ने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "पेट की बढ़ी चर्बी टाइप 2 डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण होती है। पेट पर चर्बी बढ़ने के कारण महिलाओं में कार्डियोमेटाबोलिक जोखिम भी बढ़ जाता है। इसके अलावा वजन बढ़ने के कारण शरीर में इंसुलिन हॉर्मोन का फंक्शन बिगड़ जाता है और इसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है। यह स्थिति आगे चलकर गंभीर रूप से डायबिटीज का शिकार बना देती है।"
इसे भी पढ़ें: जानें क्या होता है टाइप 4 डायबिटीज? दुबले-पतले लोगों को रहता है इसका ज्यादा खतरा
टॉप स्टोरीज़
डायबिटीज के लक्षण- Diabetes Symptoms in Hindi
भोजन से ग्लूकोज बनने के बाद यह शरीर की सभी कोशिकाओं तक भेजा जाता है। शरीर के सभी अंगों, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों को पोषण प्रदान करने के लिए शुगर सबसे जरूरी होता है। लेकिन इंसुलिन के ठीक से इस्तेमाल न कर पाने के कारण जब ब्लड में शुगर बढ़ने लगता है, तो इस स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। डायबिटीज की शरूआत होने पर शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं-
- बहुत ज्यादा प्यास लगना
- थकान और कमजोरी
- आंख की रोशनी कमजोर होना
- तेजी से वजन कम होना
- बार-बार पेशान आने की समस्या
- घाव होने पर भरने में समय लगना
डायबिटीज से बचाव कैसे करें?- Diabetes Prevention in Hindi
डायबिटीज की समस्या के शुरूआती लक्षणों को पहचाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सही समय पर लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप इस गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। डायबिटीज से बचाव के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से व्यायाम करने से आप इस गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)