Men's Grooming Tips: दाढ़ी धोते समय कभी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या है बियर्ड वॉश का सही तरीका

दाढ़ी धोते समय क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? जानने के लिए पढ़ें यह लेख, इसके साथ ही जानें बियर्ड वॉश करने का सही तरीका भी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Men's Grooming Tips: दाढ़ी धोते समय कभी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या है बियर्ड वॉश का सही तरीका


दाढ़ी और मूछों की गिनती पुरुषों की शान में इजाफा करने में होती है। इससे उनकी पर्सनालिटी में और निखार आता है। आजकल पुरुषों में बड़ी दाढ़ी रखने का क्रेज बहुत होता है। बियर्ड को बढ़ाना उतना कठिन नहीं है, जितना कठिन होता है उसकी देखभाल करना। अगर दाढ़ी की ठीक से देखरेख ना की जाए तो आपको खुजली व जलन की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई बार पसीना रूकने की वजह से आपको दाने भी हो सकते हैं। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण दाढ़ी के बाल रूखे, बेजान व कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में आपके चेहरे पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। आपको पिंपल व एक्ने की दिक्कत हो सकती है। 

इन सभी दिक्कतों से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि दाढ़ी की साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं, दाढ़ी धोते समय आपको किन-किन बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही जानिए दाढ़ी को धोने का सही तरीका भी।

1. पानी का तापमान 

आप जिस पानी से दाढ़ी धोएं उसके तापमान का खास ध्यान रखें। कुछ लोग गर्म पानी से बियर्ड धोते हैं। यह पानी गुनगुना होना चाहिए। उधिक गर्म पानी के इस्तेमाल से आपकी दाढ़ी को नुकसान पहुंच सकता है। गर्म पानी दाढ़ी के बालों को रूखा बना देगा। इस पानी का प्रयोग दाढ़ी को धुलने के लिए करने से आपके बालों में मौजूद प्राकृतिक ऑयल बाहर निकल जाता है। जिससे बियर्ड की ग्रोथ अच्छी तरह से नहीं हो पाती। साथ ही बालों की चमक भी चली जाती है। 

इसे भी पढ़ें - काली दाढ़ी का लुक हुआ पुराना, अब है 'सॉल्ट एंड पेपर' दाढ़ी का जमाना, जानें क्या है ये

2. बहुत ज्यादा ना धोएं दाढ़ी

कुछ लोग अपने चेहरे को कई बार धोते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने चेहरे व दाढ़ी को अधिक बार धोते हैं, तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। चेहरे पर पानी का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा से नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं। इससे त्वचा रूखी हो जाती है। इसके साथ ही बियर्ड की ग्रोथ व टेक्सचर पर भी उल्टा असर पड़ता है। दाढ़ी को दिन में सिर्फ दो बार धोएं या बहुत जरूरत लगे तो तीन बार धो सकते हैं।

3. सही बियर्ड वॉश का चयन

दाढ़ी को धोने के लिए सही बियर्ड वॉश को ही चुनें। ऐसा बियर्ड वॉश ही उचित होगा जिसे बियर्ड के लिए ही बनाया गया हो। आजकल मार्केट में कई तरह के बियर्ड वॉश उपलब्ध होते हैं। आपको ऐसे बियर्ड वॉश का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, जिससे आपके बालों को नुकसान ना पहुंचे। ऐसा बियर्ड वॉश चुनें जिससे आपकी त्वचा का पीएच स्तर भी प्रभावित ना हों। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

4. मॉश्चराइज करें 

समय-समय पर आपको अपनी दाढ़ी को मॉश्चराइज करना चाहिए। इससे आपकी दाढ़ी मुलायम बनेगी और उलझेगी भी नहीं। आप बियर्ड को धोने के तुरंत बाद ही इसमें मॉश्चराइजर लगा सकते हैं। इस समय पोर्स भी खुले होते हैं। मॉश्चराइजर के आलावा आप किसी अच्छे तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे दाढ़ी डैमेज नहीं होगी। आप ऑल‍िव ऑयल, जोजोबा ऑयल, ग्‍ल‍िसरीन, हायल्‍यूरोन‍िक एस‍िड युक्त मॉश्चराइजर का ही प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें - Aftershave or fitkari : दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टरशेव या फिटकरी कौन है ज्यादा बेहतर, जानें इनके अलग-अलग फायदे

5. बियर्ड वॉश करने का तरीका 

इसके लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों में बियर्ड वॉश लें। अब हाथों को गोल-गोल घुमाते हुए सर्किल बनाने की प्रक्रिया में बियर्ड वॉश को दाढ़ी पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह सर्किल बाहर की तरफ बनना चाहिए। दाढ़ी को अधिक ताकत से ना रगड़ें। इस तरह बियर्ड वॉश लगाने से त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होगा। इसका सीधा असर बियर्ड की ग्रोथ पर होगा।

दाढ़ी धोते समय इन बातों का खास ध्यान रखें। इसके साथ ही बियर्ड की अच्छी ग्रोथ के लिए अपनी डाइट को सुधारें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही आप दाढ़ी को हफ्ते में दो बार साफ कर सकते हैं। 

 

Read Next

बालों में कलर लगाते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना फेड हो सकते हैं आपके बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version