अगर दिनचर्या में आसनों को जगह दी जाए तो सेहत को तंदुरुस्त और एक्टिव बनाया जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं बकासन (Bakasana) की। बकासन यानी बक और आसन। बक का अर्थ होता है सारस जिसे बगुला भी कहते हैं। वहीं अंग्रेजी में क्रेन पोज या क्रो पॉज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करते वक्त व्यक्ति की स्थिति बगुले के समान हो जाती है। यही कारण होता है कि इसे बकासन कहते हैं। आज का हमारा लेख इसी आसन पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बकासन को करने की विधि (Bakasana steps) क्या है। साथ ही इसके दौरान बरतने वाली सावधानी (Bakasana Benefits) और फायदे भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
बकासन को करने का तरीका
सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाएं और दोनों पैरों को मोड़कर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को आगे रखें और दाएं ऐर बाएं पैर के पंजो पर आएं। ध्यान रखें कि आपके हाथों के बीच थोड़ा सा गैप होना चाहिए। अब अपने कूल्हों को उठाएं और पैरों को हल्का सा मोड़ के अपना पूरा बल दोनों हाथों पर दें। अब अपने पैरों की एड़ियों को जमीन पर मिलाते हुए अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ें। ध्यान रखें आपके हाथ अभी भी जमीन पर सटे होने चाहिए और दोनों के बीच में गैप होना चाहिए। अब अपने घुटनों को कोन्ही के पास लेकर आएं और अपने कूल्हों को उठाएं। अब अपने कूल्हों की मदद से कोन्ही पर घुटनों को रखने की कोशिश करें। सबसे पहले बाएं पैर को उठाएं और उसके बाद दाएं पैर को उठाएं। अब दोनों पैर एक सीध में होने चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार इस स्थिति में रहें। उसके बाद सबसे पहले बाएं पैर को जमीन पर रखें और उसके बाद दाएं पैर जमीन पर रखें।
यह आसन थोड़ा कठिन होता है ऐसे में शुरुआत में आप एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Four-Limbed Staff Pose: चतुरंग दंडासन करते वक्त बरतें ये 4 सावधानियां, जानें इसके करने की विधि और फायदे
टॉप स्टोरीज़
बकासन को करते वक्त बरतने वाली सावधानियां
1 - हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इस आसन को ना करें।
2 - जिन लोगों को दिल की परेशानी है वे भी इस आसन को करने से बचें।
3 - जो लोग ज्यादातर कंधे के दर्द से परेशान रहते हैं वे भी आसन को ना करें।
4 - इस आसन को करते वक्त संयम बनाए रखें और संतुलन सही रखें।
इसे भी पढ़ें- Downward-Facing Dog Pose: अधोमुख श्वानासन को करने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे, जानें इस आसन को करने की विधि
बकासन करने के फायदे
1 - बकासन को करने से न केवल चेहरे की मांसपेशियां तंदुरुस्त होती हैं बल्कि चेहरे पर चमक भी आती है।
2 - जो इस आसन को करते हैं उन्हें पेट के रोग कभी नहीं होते हैं।
3 - हाथ, पैरों की कमजोर मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए आप इस आसन को कर सकते हैं।
4 - अगर शरीर में जमा चर्बी को निकालना चाहते हैं तो आप इस आसन को कर सकते हैं साथ ही शरीर को तंदुरुस्त बना सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बकासन को करने से सेहत को कई तरीके से फायदे होते हैं। लेकिन इसको करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि किन लोगों को इस आसन को नहीं करना चाहिए। साथ ही आसन को करने की विधि भी समझनी होगी क्योंकि यह आसन बेहद आसान नहीं होता है इसलिए शुरुआत में आप एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
Read More Articles on yoga in hindi