लिवर को नष्‍ट कर रही हैं आपकी ये 5 आदतें, बदल लें वर्ना पछताएंगे!

लिवर शरीर का सबसे बड़ा ठोस अंग है। औसतन, वयस्कता में इसका वजन लगभग 3 पाउंड होता है, जिसका आकार फुटबॉल की तरह होता है। यह अंग शरीर के चयापचय कार्यों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। लिवर के काम न करने की स्थिति में व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को नष्‍ट कर रही हैं आपकी ये 5 आदतें, बदल लें वर्ना पछताएंगे!


लिवर शरीर का सबसे बड़ा ठोस अंग है। औसतन, वयस्कता में इसका वजन लगभग 3 पाउंड होता है, जिसका आकार फुटबॉल की तरह होता है। यह अंग शरीर के चयापचय कार्यों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। लिवर के काम न करने की स्थिति में व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है। लिवर एक आधा चाँद के आकार का अंग है जो तल पर काफी सीधा है। यह शरीर के गुहा में थोड़ा झुका हुआ है, पेट के ऊपर का भाग और छोटी आंत के पहले भाग के ऊपर दाहिना भाग में स्थित है। 

यदि आपका लीवर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पा रहा है तो समझिये कि खतरे की घंटी बज चुकी है। लिवर की खराबी के लक्षणों को अनदेखा करना बड़ा ही मुश्‍किल है और फिर भी हम उसे जाने अंजाने अनदेखा कर ही देते हैं। लोगों को लगता है कि सिर्फ शराब पीने से ही लिवर खराब होता है। वे लोग जो सोचते हैं कि वे शराब नहीं पीते तो उनका लिवर कभी खराब नहीं हो सकता तो वे बिल्‍कुल गलत हैं। आइये जानते हैं कौन सी आदतें आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिए खतरा होती हैं।

 

अक्सर शराब पीने की आदत

शराब सबसे अधिक हमारे लिवर का दुश्मन है। शराब के सेवन से पहले लीवर फूलता है, फिर संकुचित होता है। फिर ऐसा घटता है कि कद में छोटा हो जाता है। कार्य करने योग्य नहीं रहता। शराब लीवर के लिए धीमा ज़हर होता है। अक्सर लंबे वक्त तक अधिक मात्रा में शराब पीने वाले लोगों का लीवर फेल हो जाता है। इसलिए अगर आप शराब पीते हैं तो बहुत कम मात्रा में पियें।

दवाओं का अधिक इस्तेमाल

कुछ निश्चित दवाओं का अधिक इस्तेमाल आपके लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर लोगों को छोटे मोटे दर्द में बिना डॉक्टर की सलाह लिए पेन किलर खाने की आदत होती है। पेन किलर खतरनाक रूप से लीवर और किडनी को नुकसान पंहुचा सकती है। इसके अलावा, लोग फिट रहने और वजन कम करने के लिए अलग अलग तरह के आकर्षक विज्ञापनों से देखकर दवाएं ले लेते हैं। इन दवाओं के सेवन से लिवर को नुकसान होता है। वहीं पैरासिटामोल भी लीवर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक पैरासिटामोल की हैवी डोज लिवर को नाकाम कर सकती है। शराब पीने वालों के लिवर को यह दवा दुगुना नुकसान पहुंचाती है।

सिगरेट पीने की लत

सिगरेट की आदत एक ऐसी जानवेला आदत है जो आपके शरीर को हर तरह से नुकसान ही पहुंचाती है। सिगरेट लिवर को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। सिगरेट के धुए में पाए जाने वाले जहरीले केमिकल्स अंत में आपके लिवर तक पहुंचते हैं और लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे तो सिगरेट पीने की आदत को छोड़ दें।

नींद की कमी लिवर पर भारी

नींद की कमी के कुछ ऐसे प्रभाव भी पड़ते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी ही नहीं होती। इसी जानकारी के अभाव में हम अपने लीवर को नुकसान पहुंचा लेते हैं। जर्नल ऑफ एनॉटमी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक नींद की कमी से लीवर पर अधिक दबाव पड़ता है। लीवर के साथ साथ अपने शरीर के अन्य अंगों को ठीक रखने के लिए हमें 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।

ज्यादा प्रोटीन भी है नुकसानदेह

शोध कहते हैं कि अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन बहुत लिहाज से शरीर के लिए नुकसानदेह है। पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट के बिना ज्यादा प्रोटीन का सेवन लिवर से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए अच्छा होगा कि मीट और अंडे के साथ सब्जियां और स्टार्च से भरपूर फूड भी लें।

इसे भी पढ़ें: इन 7 तरीकों से करें खुद का हेल्‍थ चेकअप, पता चल जाएंगी शरीर की छिपी बीमारियां

लिवर के लिए खतरा मोटापा

ज्यादा खाने से ज्याद फैट भी शरीर में जाता है। यह स्टोरिंग सेल से बाहर आकर लिवर में जमा होने लगता है। इससे लिवर डैमेज होने लगता है। लिवर फैटी होने से हार्ट और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपने आहार और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। इन दोनों पर ध्यान न देने की आदत आपका मोटापा बढ़ा सकती है और मोटापा आपके लिवर के लिए नुकसानदायक होगा।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के तुरंत बाद सोने से हो सकती हैं ये 4 परेशानियां, खतरनाक है ये आदत

ऐसे रखें लिवर को स्वस्थ

कहते हैं उपचार से बेहतर बचाव होता है। लिवर को आप अपने स्तर पर भी स्वस्थ रखने की कोशिश कर सकते हैं। प्यूरीफइड पानी पीएं। दूषित खाने से दूर रहें। खूब एक्सरसाइज करें। शराब पीना बंद करें। सुरक्षित यौन संबंध बनाएं और 40 की उम्र के बाद लिवर का टेस्ट करवाएं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से हो सकती हैं ये 4 परेशानियां, खतरनाक है ये आदत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version