ज्यादा मात्रा में अश्‍वगंधा का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, कुछ मामलों में नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं अश्वगंधा कई बीमारियों को दूर करने के साथ ही हमारे लिए कई मामलों में खतरनाक भी हो सकता है। जानें किस समय नहीं लेना चाहिए अश्वगंधा।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा मात्रा में अश्‍वगंधा का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, कुछ मामलों में नहीं करना चाहिए इस्तेमाल


अश्वगंधा से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है, ये तो आप सभी जानते होंगे। अश्वगंधा का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी-बूटियां बनाने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा कई गंभीर बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 

अश्वगंधा की मदद से थायरॉइड, त्वचा संबंधी रोग जैसी बीमारियां दूर की जाती है। लेकिन कई बार अश्वगंधा हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी बन सकता है। जैसा की आप जानते हैं किसी भी चीज का ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम आपको बताते हैं कि कैसे अश्वगंधा का ज्यादा सेवन हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। 

नींद की समस्या 

अश्वगंधा में पाए जाने वाले तत्व दिमाग को काफी एक्टिव कर देते हैं। जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती। आप इस बात का खास ख्याल रखें की रात में सोने से पहले कभी भी अश्वगंधा का सेवन न करें इससे आपके नींद प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको नींद न आने की दिक्कत है या आप इन्सोमनिया की परेशानी है तो आप रात के समय अश्वगंधा खाने से दूरी बनाएं। 

शरीर की क्षमता कम होना

वैसे तो अश्वगंधा कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक है। अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी हो सकती है। जिसकी वजह से दवाओं का असर भी नहीं होता। 

कम बीपी, शुगर और अश्वगंधा 

अक्सर उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या पैदा होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए अश्वगंधा काफी खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों का बीपी कम होता है उन्हें अश्वगंधा से दूरी बनानी चाहिए। अश्वगंधा का सेवन करने से ये बीपी का लेवल काफी कम कर सकता है। 

डायबिटीज के रोगियों के लिए खतरनाक

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब आप डायबिटीज की दवाएं नहीं ले रहें हों। अगर आप दवाओं के साथ अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों को भी अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए जिनका जिनका शुगर लेवल कम हो। 

इसे भी पढ़ें: दूध में अश्‍वगंधा मिलाकर पीने से छूमंतर हो जाती है पेट, कमर और कूल्‍हों की चर्बी, जानें कैसे

पेट की समस्या पैदा होती है

अश्वगंधा का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ये आपके पेट में दर्द भी दे सकता है। इससे आपके पेट में दर्द, दस्त, उल्टियां, पेट गैस जैसी समस्यां हो सकती हैं। 

शारीरिक तापमान में असर पड़ता है

अगर आप अश्वगंधा का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ख्याल रखें की इससे आपके शरीर का तापमान पर भी असर पड़ता है। ये कई लोगों के शरीर में उल्टा असर करता है। इससे शरीर का तापमान अचानक काफी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आपको बुखार, शरीर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है अश्‍वगंधा

प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जब किसी भी चीज का सेवन करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है कि इसका परिणाम क्या होगा। गर्भावस्था के दौरान महिला को अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर प्रेग्नेंट महिला अश्वगंधा लेती है, तो एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से ब्लीडिंग या सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। 

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

दिल्ली के डॉक्टरों ने 19 साल के लड़के की पीठ से निकाली 6 इंच की नुकीली रॉड, जानें क्या था पूरा मामला

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version