
ऐसा माना जाता है कि फिश ऑयल यानि मछली का तेल दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर लोग दिल की बीमारियों में इसके सेवन की सलाह देते हैं। डॉक्टर्स भी दिल के मरीजों को सप्लीमेंट के तौर पर फिश ऑयल कैप्सूल देते हैं और मछली खाने की सलाह देते हैं। हाल में ही अमेरिकन हार्ट एसोसिशन ने दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए मछली के तेल के सेवन की सलाह दी है। लेकिन क्या सच में मछली के तेल के ये सप्लीमेंट्स यानि फिश ऑयल कैप्सूल्स दिल के लिए इतने फायदेमंद हैं? आइये आपको बताते हैं क्या मानते हैं एक्सपर्ट्स।
दिल के लिए क्यों फायदेमंद है मछली का तेल
मछली का तेल दिल के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसके तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, रक्त के थक्के जमने से रोकता है और शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है। फिश ऑयल के इन्हीं गुणों के कारण इसे दिल के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है क्योंकि दिल की बीमारियों की असल वजह यही तीन कारण होते हैं। दिल की सबसे ज्यादा बीमारियां कोलेस्ट्रॉल जमने से, रक्त के थक्के जमने से या अंदरूनी अंगों में सूजन की वजह से होती हैं।
इसे भी पढ़ें:- जानिये हार्ट अटैक के दौरान शरीर में क्या होता है और क्यों होता है तेज दर्द
क्या फिश ऑयल और हार्ट की बीमारियों में संबंध का वैज्ञानिक आधार है?
मछली का तेल दिल के लिए फायदेमंद है, ऐसा लोग मानते हैं। हालांकि अभी तक किसी वैज्ञानिक शोध में इस बात का पता नहीं चला है। लोगों के ऐसा मानने के पीछे एक वजह ये है कि समुद्री इलाकों के पास रहने वाली कुछ प्रजातियों, जो फैटी फिश का ज्यादा सेवन करती हैं, में दिल की बीमारियों की आशंका बहुत कम पाई गई है। चूंकि फैटी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है इसलिए दिल के लिए ये मछलियां फायदेमंद हैं मगर इसके ऑयल सप्लीमेंट्स से भी आपको वो सभी लाभ मिलेंगे, ऐसा एक्सपर्ट्स नहीं मानते हैं।
क्या है फिश ऑयल सप्लीमेंट या कैप्सूल
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी खाद्य पदार्थ के सभी गुणों को किसी भी विधि से कैप्सूल या टैबलेट में नहीं बदला जा सकता है। इसलिए अगर आप फिश ऑयल सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो इससे हो सकता है आपको कोई लाभ न मिले। दरअसल फिश ऑयल कैप्सूल्स बाजार का आकर्षण है। लोगों में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और दिल को स्वस्थ रखने के प्रति लोग सचेत हैं और इसके लिए वो पैसे भी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में फैटी फिश के इन बीमारियों में फायदों को देखते हुए इसके तेल का कैप्सूल बना दिया गया मगर ये कैप्सूल आपके लिए उतना फायदेमंद नहीं है, जितना कि फैटी फिश का सेवन।
इसे भी पढ़ें:- जानिये कितना होना चाहिए आपका कोलेस्ट्रॉल और कब शुरू होती है परेशानी
फिश ऑयल सप्लीमेंट्स इस्तेमाल करें या न करें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर दिल के लिए मछली के तेल के कैप्सूल के कुछ फायदे हैं भी, तो वो बहुत कम हैं। कैप्सूल के बजाय अगर आप सीधे फैटी फिश का ही सेवन करते हैं तो उससे आपको ज्यादा लाभ मिलता है क्योंकि इन मछलियों में फैटी-3 एसिड के साथ-साथ अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सप्ताह में दो बार फैटी फिश के सेवन से आप बहुत सारी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हां अगर आप मछली नहीं खाते हैं या फैटी फिश मिलने में आपको परेशानी होती है, तो ऐसी स्थिति में आप इन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Heart Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version