योग करने से आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आज की इस स्टोरी में विस्तार से जानिए उन योगासनों के बारे में जिनका रोजाना अभ्यास करने से आपको बॉडी पॉश्चर सुधारने में मदद मिलेगी-
माउंटेन पोज

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

अपने दोनों हाथों को ऊपर करें।

हाथों को इंटरलॉक करें।

हथेलियां ऊपर रहेंगी।

सामने देखें और फोकस करें।

एड़ियों को हल्का सा उठाएं।

स्टेटिक टाइगर पोज

टेबल की पोजीशन बनाएं।

घुटनों और हाथों को जमीन पर रखें।

अब अपना एक पैर पीछे हवा में उठाएं।

कुछ देर रुकें।

पैर को अंदर की तरफ मोड़कर चेहरे के पास लाएं।

आपकी रीढ़ की हड्डी में कर्व बनेगा।

गोमुखासन

पैरों के सामने फैलाकर बैठें।

अब बाएं पैर के घुटने को मोड़कर एड़ी को हिप्स के पास लाएं।

दाएं पैर को घुटने से मोड़ें।

अब बाएं हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं।

फिर दांए हाथ को कंधों से नीचे पीठ तक लाएं।

दोनों हाथों को पास लाएं।

फिर हथेलियों को लॉक करें।

अब गहरी सांसें लें और छोड़ें।

सेतुबंधासन

पीठ के बल लेटें।

अब दोनों पैरों को हिप्स के पास लाएं।

अब कमर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।

आपका सिर और कंधा फर्श पर ही रखें।

अपने हाथों से पैरों को पकड़ें।

वीरभद्रासन

सीधे खड़े हो जाएं।

दाएं पैर को दाईं तरफ खोलें।

अब अपने इस घुटने को मोड़ें।

अब दोनों बाजुओं को खोलें।

आपके दोनों हाथ सीधे रहेंगे।

कुछ देर ऐसे ही रहें।

ताड़ासन

सीधे खड़े हो जाएं।

हाथों को सिर के ऊपर इंटरलॉक करें।

अब लंबी सांस लें।

पंजों से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

उष्ट्रासन

घुटनों के बल बैठें।

पीछे की तरफ झुकें

हाथों से पैरों के पंजे छुएं।

कुछ देर ऐसे ही रहें।

अपने बॉडी पॉश्चर में सुधार लाने के लिए आप रोजाना इन योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com