जल शामक मुद्रा करने से शरीर में क्या होता है?

By Deepak Kumar
12 Jun 2025, 14:30 IST

जल शामक मुद्रा शरीर में जल तत्व को संतुलित करती है जिससे सूजन, पानी जमा होना और मोटापा जैसी समस्याओं में आराम मिलता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

सूजन कम करता है

इस मुद्रा को नियमित करने से शरीर में फालतू पानी बाहर निकलने लगता है, जिससे शरीर की सूजन और भारीपन कम होता है और चेहरा भी कम फूला नजर आता है।

थायरॉयड की समस्या से राहत

जल शामक मुद्रा थायरॉयड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मददगार होती है क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है।

त्वचा के लिए लाभकारी

यह मुद्रा शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है जिससे गर्मी के कारण होने वाले रैशेज, पसीना अधिक आना और त्वचा पर खुजली जैसी समस्याएं भी धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

जल शामक मुद्रा के अन्य फायदे

जिन लोगों को बार-बार पेशाब आता है या बार-बार प्यास लगती है, उनके लिए जल शामक मुद्रा जल तत्व को नियंत्रित करके राहत देने में सहायक होती है।

दर्द और थकान दूर करे

यदि शरीर में जल तत्व अधिक है तो यह जोड़ों में दर्द, थकान और आलस का कारण बन सकता है, जिसे यह मुद्रा कम करने में मदद करती है।

हटाए एक्ने और डलनेस

जल शामक मुद्रा त्वचा की समस्याओं को भी ठीक करती है जैसे की एक्ने, डलनेस और ऑयली स्किन क्योंकि यह अतिरिक्त जल तत्व को नियंत्रित करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

यह मुद्रा हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाती है क्योंकि जब जल तत्व संतुलित रहता है तो शरीर के अंग भी बेहतर ढंग से कार्य करते हैं।

जल शामक मुद्रा करने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है, इसे कम से कम 15 मिनट रोज करने से जल संतुलन सही रहता है और सेहत में धीरे-धीरे सुधार आता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com