क्या आप रोज च्युइंग गम चबाते हैं? आपको ऐसा करना काफी अच्छा लगता होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इसका असर जबड़ों पर क्या होता है? आइए NIH की स्टडी से जानते हैं इसका बारे मेें।
जबड़ा कैसे काम करता है?
जबड़ा खाने, बोलने और चबाने के लिए लगातार चलता है। इसमें कई मांसपेशियां और जोड़ (TMJ) शामिल होते हैं।
ज्यादा गम चबाना आदत है?
अगर आप दिन में कई बार या घंटों तक गम चबाते हैं, तो यह आपके जबड़ों पर दबाव डाल सकता है। इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।
थकान और दर्द
लगातार गम चबाने से जबड़े की मांसपेशियाम थक सकती हैं। इससे सिरदर्द, कान के पास दर्द या जबड़े में खिंचाव महसूस हो सकता है।
TMJ डिसऑर्डर का खतरा
कुछ लोगों में ज्यादा चबाने से TMJ डिसऑर्डर हो सकता है। इसमें जबड़ा क्लिक करता है, ब्लॉक हो जाता है या दर्द करता है।
असमान चबाना बना सकता है फर्क
अगर आप सिर्फ एक साइड से गम चबाते हैं, तो आपके जबड़े की मांसपेशियां असमान रूप से विकसित हो सकती हैं।
गम चबाने के फायदे
थोड़े समय तक गम चबाना तनाव कम करता है, ध्यान बढ़ाता है और लार बनाता है, जिससे मुंह साफ रहता है।
कितनी देर चबाना सही है?
दिन में 10–15 मिनट, 1-2 बार गम चबाना सामान्य है। इससे फायदों का आनंद लिया जा सकता है बिना नुकसान के।
हर आदत का संतुलन जरूरी है। अगर जबड़े में दर्द हो या आवाजें आएं, तो गम चबाना बंद करें और डॉक्टर से मिलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com