किन लोगों को बेसन से चेहरा नहीं धुलना चाहिए?

By Aditya Bharat
15 Jul 2025, 17:30 IST

बेसन को अक्सर नेचुरल क्लींजर माना जाता है, लेकिन यह हर स्किन टाइप के लिए सही नहीं है। आइए जानते हैं किन लोगों को बेसन से चेहरा नहीं धुलना चाहिए।

बेसन क्या करता है त्वचा के लिए?

बेसन चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को साफ करने में मदद करता है। यह स्किन को फ्रेश लुक देता है और ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छा माना जाता है।

ड्राय स्किन वालों के लिए खतरा

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सूखी रहती है, तो बेसन उसे और ड्राय कर सकता है। इससे स्किन खिंचने लगती है और जलन हो सकती है।

सेंसिटिव स्किन पर असर

जिनकी त्वचा बहुत जल्दी रिएक्ट करती है, उन्हें बेसन से रेडनेस या जलन हो सकती है। खासकर जब बेसन में हल्दी या नींबू मिलाया जाए।

एलर्जी की संभावन

कुछ लोगों को बेसन से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। स्किन पर रैशेस, खुजली या सूजन जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम वाले लोग

अगर आपको एक्जिमा या स्किन पर पहले से ही सूजन है, तो बेसन उस जगह को और खराब कर सकता है। इससे जलन और बढ़ सकती है।

बच्चों की त्वचा पर न करें प्रयोग

बच्चों की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है। उन पर बेसन का इस्तेमाल करने से स्किन में इरिटेशन हो सकती है।

पैच टेस्ट जरूर करें

अगर पहली बार बेसन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। थोड़ा सा बेसन हाथ की स्किन पर लगाएं और 24 घंटे तक देखें।

बेसन भले ही नैचुरल हो, लेकिन हर किसी की त्वचा की जरूरतें अलग होती हैं। समझदारी से इस्तेमाल करें और अगर रिएक्शन हो तो तुरंत बंद कर दें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com