फेस पर इन 4 तरीकों से लगाएं प्याज का रस, खिल उठेगी त्वचा

By Deepak Kumar
15 Jul 2025, 18:00 IST

प्याज का रस सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, झुर्रियां और डल स्किन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका।

प्याज का रस और शहद

1-2 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर 5-10 मिनट लगाकर धो लें। इससे चेहरे पर चमक आती है और पिंपल्स भी कम होते हैं।

प्याज और दही का पेस्ट

1 चम्मच प्याज के रस में 1/2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट रखें। झुर्रियां और एजिंग के निशान धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

नारियल तेल और प्याज का रस

प्याज के रस में थोड़ी बूंदें नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। ऑयली स्किन वाले इस नुस्खे से बचें।

बेसन और प्याज का रस

1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर 5 मिनट लगाएं और धो लें। इससे रंगत निखरती है और त्वचा साफ दिखती है।

डेड स्किन हटाए प्याज का रस

प्याज के रस में मौजूद सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट डेड स्किन हटाकर नई त्वचा को बाहर लाते हैं। इससे स्किन टोन बेहतर होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है।

झुर्रियों में असरदार है प्याज का रस

प्याज के रस में दही मिलाकर लगाने से स्किन टाइट होती है और झुर्रियां कम होती हैं। यह एजिंग साइन को धीमा करने में मदद करता है।

निखार लाता है प्याज और बेसन

बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और प्याज रस स्किन को रिपेयर करता है। दोनों मिलकर चेहरे पर निखार और चमक लाते हैं।

चेहरे पर प्याज का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। स्किन सेंसिटिव हो तो इसका प्रयोग न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com