Arthritis के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
15 Jul 2025, 10:00 IST

अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न होती है। इस बीमारी में सही खानपान बहुत जरूरी होता है। तो आइए वेलनेस डाइट क्लीनिक (लखनऊ) की डाइटीशियन डॉ. स्मिता सिंह से जानते हैं कि गठिया के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

आलू का अधिक सेवन न करें

आलू में मौजूद सोलनिन नामक केमिकल सूजन को बढ़ा सकता है। गठिया के मरीजों को आलू कम मात्रा में खाना चाहिए, खासकर तला हुआ या प्रोसेस्ड रूप में नहीं खाना चाहिए।

नमक की मात्रा रखें सीमित

ज्यादा नमक खाने से शरीर में वॉटर रिटेंशन और हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। गठिया के मरीजों को रोजाना के भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित करनी चाहिए।

शराब से रखें दूरी

शराब का अधिक सेवन हड्डियों को कमजोर करता है और जोड़ों की सूजन बढ़ाता है। गठिया के मरीजों को शराब पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए ताकि दर्द और जकड़न न बढ़े।

रेड मीट से परहेज करें

रेड मीट में अधिक मात्रा में फैट होता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ाता है। गठिया के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में या बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।

शुगर का सेवन करें कम

अधिक मीठा खाने से शरीर में सूजन और वजन दोनों बढ़ते हैं। गठिया के मरीजों को मिठाई, शुगर ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना चाहिए।

कैफीन की मात्रा घटाएं

बहुत अधिक चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है। गठिया के मरीजों को कैफीनयुक्त चीजों का सीमित सेवन करना चाहिए।

खट्टी चीजें न खाएं ज्यादा

नींबू, इमली, आचार जैसी खट्टी चीजें गठिया के मरीजों की सूजन और दर्द को बढ़ा सकती हैं। इन चीजों का सेवन नियंत्रित करें और डॉक्टर की सलाह लें।

गठिया में संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। सही खानपान से जोड़ों की सेहत सुधरती है और दर्द व सूजन से राहत मिलती है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com