गर्मियों में बर्फ वाला पानी राहत देता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आदत आपके दांतों की नसों पर असर डाल सकती है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं ठंडे पानी से दांतों की नसों को क्या नुकसान पहुंचता है?
दांत के अंदर क्या होता है?
हर दांत के अंदर एक कोर होता है जिसे 'पल्प' कहते हैं। इसमें नसें और रक्त नलिकाएं होती हैं। ये नसें बहुत सेंसिटिव होती हैं।
ठंडा पानी क्यों चुभता है?
जब आप बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो दांत के अंदर मौजूद नसें तापमान को महसूस करती हैं। बार-बार ऐसा होने से ये नसें संवेदनशील हो जाती हैं।
हाइड्रोडायनामिक थ्योरी
दांत की ऊपरी परत के नीचे छोटे-छोटे ट्यूब्स होते हैं। ठंडा पानी पीने से इन ट्यूब्स में द्रव हिलता है, जिससे नसों में झटका लगता है।
सेंसिटिविटी और दर्द
लगातार ठंडा पानी पीने से दांतों में 'Sensitivity' बढ़ जाती है। शुरुआत में सिर्फ ठंडा चुभता है, लेकिन बाद में हल्की हवा भी दर्द देने लगती है।
नसों को नुकसान कैसे होता है?
बार-बार उत्तेजित होने पर दांत की नसों में सूजन या छोटी चोट आ सकती है। इससे पल्प में इन्फ्लेमेशन भी हो सकता है, जिसे 'Pulpitis' कहा जाता है।
क्या ये स्थायी नुकसान है?
अगर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो नसें मर भी सकती हैं। तब Root Canal जैसी प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है।
बचाव कैसे करें?
ठंडे पानी या बर्फ का सेवन सीमित करें। अगर सेंसिटिविटी है, तो डेंटिस्ट से चेकअप कराएं। सही टूथपेस्ट और दांतों की देखभाल जरूरी है।
बर्फ वाला पानी ताजगी देता है, पर अगर आदत बन जाए तो नुकसान हो सकता है। अगर आपको ज्यादा दर्द का अनुभव हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com