Vitamin E की कमी से होती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं

By Deepak Kumar
15 Jul 2025, 13:30 IST

विटामिन-E एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह त्वचा, आंखों, मांसपेशियों और रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है।

डॉक्टर के अनुसार

आइए नानावती मैक्स सुपर स्पिशेयलिटी अस्पताल के पाेषण विशेषज्ञ और आहार विभाग के प्रमुख डॉक्टर उषाकिरन सिसाेदिया से जानते हैं विटामिन E की कमी से हाेने वाली समस्याओं के बारे में।

मांसपेशियों की कमजोरी

विटामिन E की कमी से सबसे पहले मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है। इससे मायोपैथी नामक स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो मांसपेशियों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।

आंखों की रोशनी पर असर

विटामिन E की कमी से रेटिना डैमेज हो सकता है, जिससे नजर कमजोर होती है और धुंधलापन महसूस होता है। यह आंखों की अंदरूनी परत को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर

विटामिन E की कमी से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इससे गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट के अंगों की कार्यक्षमता बनाए रखने और अच्छे पाचन के लिए आवश्यक होता है।

शरीर में खून की कमी

विटामिन E रेड ब्लड सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। इसकी कमी से शरीर में खून की मात्रा घट सकती है और एनीमिया की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह ऑक्सीजन सप्लाई में मदद करता है।

नर्वस सिस्टम पर असर

विटामिन E की कमी से सेंट्रल नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली बिगड़ सकती है। इससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं जैसे संतुलन की कमी, झुनझुनी और सुन्नपन की शिकायत हो सकती है।

थकान और तनाव की समस्या

शरीर में जब विटामिन E की मात्रा कम हो जाती है, तो व्यक्ति को कमजोरी और थकावट ज्यादा महसूस होती है। लंबे समय तक यह स्थिति तनाव और चिड़चिड़ापन भी उत्पन्न कर सकती है। ऊर्जा के लिए यह पोषक तत्व जरूरी है।

अगर आपको बार-बार थकान, आंखों में धुंधलापन, मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो तो यह विटामिन E की कमी का संकेत हो सकता है। सही आहार और डॉक्टर की सलाह से आप इसकी पूर्ति कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com