आजकल लड़कियां अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देती हैं। इसके कारण वे मां बनने के लिए सही समय का चुनाव सोच-समझकर करती हैं, ताकि परिवार और करियर का संतुलन बन सके।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर जानकारी के लिए हमने दरभंगा में अपने निजी क्लीनिक पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर प्रफुल कुमार से बातचीत की।
प्रेगनेंसी की सही उम्र क्या है?
मेडिकल अध्ययन बताते हैं कि 25 से 30 साल की उम्र महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी के लिहाज से सबसे अच्छा समय होता है। इस उम्र में शारीरिक प्रणाली सही तरीके से काम करती है।
गर्भधारण की समस्याओं से बचाव
25 से 30 साल की उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता ज्यादा होती है। इस दौरान गर्भधारण में समस्याएं कम होती हैं, जिससे प्रेगनेंसी स्वस्थ और आसान रहती है।
गर्भधारण में कठिनाई
एक महिला का जन्म 20 लाख अंडों के साथ होता है। लेकिन, समय के साथ इनकी संख्या घटने लगती है, जिससे 30 साल के बाद गर्भधारण में कठिनाई हो सकती है।
गंभीर समस्याएं
30 साल के बाद महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।
नॉर्मल डिलीवरी की संभावना कम होना
35 साल के बाद मां बनने पर नॉर्मल डिलीवरी की संभावना कम होती है और गर्भ में पलने वाले भ्रूण का विकास भी सामान्य तरीके से नहीं हो पाता।
शारीरिक समस्याएं
30 से 35 साल की उम्र में भी गर्भधारण संभव है। लेकिन, शारीरिक समस्याएं ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में, मेडिकल निगरानी की जरूरत बढ़ जाती है।
बच्चे की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव
डॉक्टर का कहना है कि 35 साल की उम्र के बाद प्रेगनेंसी में हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे मां और बच्चे की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
आईवीएफ और सरोगेसी
अगर 35 साल के बाद गर्भधारण करना है, तो आईवीएफ और सरोगेसी जैसे उपाय उपलब्ध हैं। लेकिन, इनका 100 प्रतिशत सफलता का भरोसा नहीं होता, जो महिलाएं जानती हैं।
डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी की सबसे उपयुक्त उम्र 25 से 30 साल के बीच होती है, जब प्रजनन प्रणाली पूरी तरह से स्वस्थ रहती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com