कई बार महिलाओं को पीरियड्स काफी लेट आते हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी पीरियड्स लेट आ सकते हैं। इसलिए पीरियड्स देर से आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं।
हार्मोन्स का असंतुलन
पीरियड्स देर से आने के पीछे आपके हार्मोन्स जिम्मेदार हो सकते हैं। शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण पीरियड्स देर से आने की दिक्कत हो सकती है। इसलिए जांच जरूरी है।
पीसीओएस
पीसीओएस की समस्या के कारण भी पीरियड्स लेट आ सकते हैं। इस समस्या में शरीर में मेल हॉर्मोन का उत्पदान ज्यादा होने लगता है, जो आपके पीरियड्स पर प्रभाव डाल सकता है।
ब्रेस्टफीडिंग
कुछ मामलों में पीरियड्स लेट होने के पीछे ब्रेस्टफीडिंग भी कारण हो सकता है। कुछ महिलाओं को स्तनपान कराने के कारण पीरियड्स आने में देरी हो सकती है। ऐसा हर बार होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
गर्भनिरोधक गोली
पीरियड्स देर से आने की वजह गर्भनिरोधक गोलियां भी हो सकती हैं। इन गोलियों के सेवन से हॉर्मोन्स प्रभावित हो सकते हैं। इस कारण आपके पीरियड्स अनियमित हो मसकते हैं।
वजन
हेल्दी रहने के लिए वजन कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। वजन का बढ़ना और घटना दोनों ही पीरियड्स पर असर डाल सकते हैं। इसलिए वजन को संतुलन में रखना जरूरी है।
तनाव
जरूरत से ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं, बेवजह बहुत ज्यादा तनाव लेने से पीरियड्स की साईकल पर प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है।
इन कारणों से पीरियड्स लेट हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com