बच्चेदानी में सूजन के 6 कारण

By Aditya Bharat
15 May 2025, 07:00 IST

महिलाओं में बच्चेदानी में सूजन एक आम समस्या है। आइए डॉ. रमन कुमार से जानते हैं बच्चेदानी में सूजन के 6 कारण।

फाइब्रॉएड

फाइब्रॉएड छोटी गांठें होती हैं जो गर्भाशय की दीवार पर बनती हैं। ये सूजन, भारी रक्तस्राव और बार-बार पेशाब की समस्या का कारण बनती हैं।

एडेनोमायोसिस

एडेनोमायोसिस में गर्भाशय की दीवार मोटी और सूजी हुई हो जाती है। इससे पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और भारी ब्लीडिंग हो सकती है।

पीसीओएस

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम हार्मोनल असंतुलन से होता है। इसके कारण पीरियड्स अनियमित होते हैं और बच्चेदानी में सूजन हो सकती है।

एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा

एंडोमेट्रियल कैंसर में गर्भाशय की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती हैं। यह सूजन और गर्भाशय के आकार में ग्रोथ का कारण बन सकता है।

ओवेरियन सिस्ट का प्रभाव

ओवेरियन सिस्ट तरल से भरी थैलियां होती हैं। अगर इनका आकार बड़ा हो जाए तो यह बच्चेदानी पर दबाव डालकर सूजन पैदा कर सकती हैं।

इंफेक्शन भी है एक कारण

बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन भी बच्चेदानी में सूजन ला सकते हैं। इसमें बुखार, दर्द और असामान्य डिस्चार्ज जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

लक्षणों को न करें नजरअंदाज

तेज पेट दर्द, अनियमित पीरियड्स, भारी ब्लीडिंग या बार-बार पेशाब आना, ये सभी लक्षण बच्चेदानी की सूजन के हो सकते हैं।

अगर बच्चेदानी में सूजन के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही जांच और इलाज से परेशानियों से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com