तेजी से वजन बढ़ाने के लिए मोरिंगा कैसे खाएं?

By Himadri Singh Hada
07 Apr 2025, 20:00 IST

मोरिंगा में प्रोटीन, आयरन और जरूरी विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं। यह कमजोर लोगों के लिए वजन बढ़ाने का एक नेचुरल और सस्ता तरीका है।

मोरिंगा के फायदे

अगर आप खाना कम खाते हैं, तो मोरिंगा आपकी भूख को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर को जरूरी कैलोरी और न्यूट्रिशन मिलते हैं।

मोरिंगा खाने का तरीका

वजन बढ़ाने के लिए आप मोरिंगा की सब्जी, सूप या पत्तियों का रस भी पी सकते हैं। ये पाचन को दुरुस्त करता है और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करता है।

मोरिंगा का सूप

अगर आप कमजोर हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मोरिंगा का सूप बनाकर रोज शाम को पीएं। ये शरीर को ताकत देता है और भूख बढ़ाकर वजन बढ़ाने में मदद करता है।

मोरिंगा की सब्जी

मोरिंगा की सब्जी खाने से ज्यादा एनर्जी मिलती है और प्रोटीन के साथ अच्छी कैलोरी भी मिलती है। इससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

मोरिंगा की चाय

सुबह के वक्त मोरिंगा की चाय पीने से शरीर में गर्मी आती है, पाचन सही होता है और कमजोरी दूर होती है। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है।

मोरिंगा का पाउडर

मोरिंगा के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बनाएं। ये एक नैचुरल हेल्थ सप्लीमेंट की तरह काम करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

पाचन में सुधार

मोरिंगा का पानी रात को भिगोकर सुबह पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे भूख खुलती है और शरीर में ताकत आती है।

थकान और कमजोरी होगी दूर

अगर आप लगातार थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो मोरिंगा से शरीर में स्टैमिना आता है। इससे कमजोरी दूर होती है और वजन बढ़ने लगता है।

वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज का संतुलन बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com