एलोवेरा स्किन केयर का बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। इससे स्किन को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। एलोवेरा स्किन पर निखार लाने से लेकर एजिंग के निशानों को छिपाने तक कई चीजों में फायदेमंद साबित होता है।
एलोवेरा से भौहों को फायदा होता है?
कई लोगों की भौहें यानी आइब्रो बीच-बीच में खाली होती हैं। इन्हें बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप एलोवेरा की मदद ले सकते हैं। आइए इस्तेमाल करने का तरीका जानें-
नारियल तेल में मिलाएं एलोवेरा
आइब्रो को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिला सकते हैं। आपको इस कॉम्बिनेशन को काम से कम 30 से 40 मिनट तक अपनी आइब्रो पर लगाकर रखना है।
कैस्टर ऑयल में मिलाएं एलोवेरा
आप कैस्टर ऑयल में एलोवेरा मिला सकते हैं। इसके लिए कैस्टर ऑयल में एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपनी आइब्रो पर लगाएं।
नींबू में मिलाएं एलोवेरा
आइब्रो को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जेल और नींबू के रस को मिला सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन को कुछ देर आइब्रो पर लगाकर छोड़ दें। अब बाद में गर्म पानी से इसे धो लें।
टी ट्री ऑयल में मिलाएं एलोवेरा
आप एलोवेरा के साथ टी ट्री ऑयल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आइब्रो बढ़ सकती हैं। साथ ही, आइब्रो में दिखने वाले डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा जेल का सीधा इस्तेमाल करें
आप एलोवेरा जेल को आइब्रो पर सीधा भी लगा सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को सीधा आइब्रो पर लगा सकते हैं। इसे 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। आप चाहें, तो रात भर इसे आइब्रो पर लगाकर छोड़ सकते हैं।
एलोवेरा जेल आइब्रो के लिए फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com