स्क्रब करना आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे डेड स्किन साफ होने में मदद मिलती है। पर क्या रोज फेस स्क्रब किया जा सकता है? इस सवाल को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं। लेख में जानें विस्तार से-
क्या रोज फेस स्क्रब कर सकते हैं?
फेस स्क्रब करना त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। लेकिन, आपको इसे रोज करने से बचना हैं। ऐसा करने से काफी नुकसान हो सकते हैं।
हफ्ते में कितनी बार करें फेस स्क्रब?
त्वचा को स्वस्थ और साफ रखने के लिए आप 1 हफ्ते में 2 से 3 बार फेस स्क्रब कर सकते हैं।
एक्ने
रोजाना फेस स्क्रब करने से आपके फेस पर एक्ने की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फेस स्क्रब करने से पोर्स अच्छे से साफ हो जाते हैं। जिनमें गंदगी जमने का जोखिम बढ़ जाता है।
रैशेज
ज्यादा स्क्रब करने से चेहरे पर रैशेज और जलन की दिक्कत हो सकती है। इससे त्वचा छिल जाती है।
ड्राईनेस
रोज फेस स्क्रब करने से आपको स्किन ड्राईनेस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधिक फेस स्क्रब करने से त्वचा की नमी छिन जाती है।
फेस स्क्रब के फायदे
फेस स्क्रब करने से आपको कई लाभ मिलते हैं। जैसे- डेड स्किन साफ होगी, ग्लो आएगा, एक्ने से निजात, ब्लैकहेड दूर करे, टैनिंग से निजात।
आप रोज फेस स्क्रब करने से परहेज करें। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com