खून का रंग लाल क्यों होता है?

By Harsha Singh
25 Aug 2024, 07:00 IST

हम सभी की नसों में लाल रंग का खून दौड़ता है, लेकिन क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि खून का रंग लाल ही क्यों होता है? अगर हां, तो आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं-

एक्सपर्ट से जानें

आज हम बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर से जानेंगे कि खून का रंग लाल ही क्यों होता है?

खून क्यों होता है लाल?

खून के लाल होने के पीछे बहुत बड़ी वजह ऑक्सीजन को माना जा सकता है। दरअसल, बिना ऑक्सीजन वाला खून नीले रंग का नजर आता है। हमारे खून में मौजूद हीमोग्लोबिन प्रोटीन ऑक्सीजन होता है। इसकी वजह से खून लाल रंग का दिखाई देता है।

खून का रंग कब बदल सकता है?

ध्यान रखें कि हीमोग्लोबिन में आयरन के चार मॉलिक्यूल्स होते हैं। इन पर लाइट पड़ती है, तो इनका रंग लाल हो जाता है। खून में ऑक्सीजन की कमी होने पर इसके रंग में बदलाव हो सकता है।

एनीमिया की समस्या कैसे होती है?

एनीमिया को आम भाषा में खून की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी कहा जाता है। यह स्थिति तब होती है, जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स बहुत कम बनते हैं।

एनीमिया के लक्षण

एनीमिया की समस्या होने पर शरीर में थकान, भूख कम लगना, कमजोरी के साथ चक्कर आना और उल्टी-मतली की समस्या हो सकती है। आपको एनीमिया की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

कैसे करें बचाव?

एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। साथ ही, रोजाना एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें।

खून लाल इस वजह से दिखाई देता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com