क्या चांदी की पायल पहनना सेहत के लिए अच्छा है?

By Harsha Singh
11 Jul 2024, 17:45 IST

महिलाएं अपने श्रृंगार को पूरा करने के लिए चांदी की पायल पहनना पसंद करती हैं। इससे खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांदी की पायल सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकती है?

पायल पहनना फायदेमंद क्यों?

दरअसल, पैरों में पायल पहनने से एक्यूप्रेशर के कुछ प्वाइंट्स दबते हैं। इससे आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। चांदी में पाए जाने वाले गुण इंसान को मेंटली और फिजिकली फिट बनाते हैं।

पैरों के दर्द से छुटकारा

पैरों में दर्द की समस्या से बचने के लिए पायल पहनना फायदेमंद होता है। इससे पैरों में दर्द से बचा जा सकता है। पायल पहनने से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

पैरों की सूजन कम होगी

कई बार महिलाओं को एड़ियों में दर्द होता है। अगर आप पायल पहनती हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे पैरों की सूजन कम हो सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट होगी

पायल पहनने से इम्यून सिस्टम मजबूत होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम सुधारने होता है। आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

हार्मोन बैलेंस में रहेंगे

पैरों में चांदी की पायल पहनने से हार्मोनल इम्बैलेंस को सही किया जा सकता है। इस वजह से इनफर्टिलिटी और अनियमित पीरियड्स जैसी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

पीरियड्स दर्द से छुटकारा

चांदी की अंगूठी या पायल पहनने से पीरियड क्रैंप्स को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से बचा जा सकता है।

पायल पहनना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com