चांदी पहनने से शरीर को क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
23 Feb 2025, 06:00 IST

चांदी को प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और त्वचा के संपर्क में आने पर ठंडक प्रदान करता है, जिससे शरीर में गर्मी कम महसूस होती है।

चांदी के फायदे

चांदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मददगार होते हैं। इसलिए, पुराने समय में लोग चांदी के बर्तन में खाना खाते थे ताकि शरीर में संक्रमण की संभावना कम हो सके।

इम्यूनिटी बूस्टर

चांदी धारण करने से शरीर की इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है, क्योंकि यह शरीर के अंदर ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और कई लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी पहनते हैं।

त्‍वचा के लिए फायदेमंद

चांदी को त्‍वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह त्‍वचा में नमी बनाए रखता है और संक्रमण से बचाता है। स्किन एलर्जी में चांदी के गहने पहनना फायदेमंद हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना

चांदी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सही तरीके से पहुंचती है। इससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। इसलिए, इसे पहनना लाभकारी माना जाता है।

मानसिक शांति

चांदी पहनने से दिमाग को ठंडक मिलती है, जिससे तनाव और चिंता कम हो सकती है। यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति बनी रहती है और नींद भी बेहतर होती है।

चांदी की अंगूठी

चांदी की अंगूठी या ब्रेसलेट शरीर की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को संतुलित करने में मदद करता है। यह मोबाइल, लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से निकलने वाली हानिकारक तरंगों से बचाव करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना

चांदी को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। यह शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है और इससे पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।

शरीर में ठंडक महसूस होना

चांदी का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। पुराने समय में चांदी के वर्क का प्रयोग खाने में किया जाता था, ताकि यह शरीर में ठंडक बनाए रखे और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सके।

चांदी पहनने से हड्डियों को भी फायदा होता है। यह जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com