धूम्रपान से आंखों को होती हैं ये 6 समस्याएं

By Anuj Tiwari
2023-03-18,18:55 IST

धुम्रपान के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान आंखों को पहुँचता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याएं सिगरेट के धुंए के कारण होती हैं -

मैक्यूलर डीजनरेशन की समस्या

धूम्रपान करने से आंखों में मैक्यूलर डीजनरेशन होने का खतरा ज्यादा होता है। ये समस्या आमतौर पर लोगों में 60 वर्ष के बाद होती है, लेकिन स्मोकिंग करने वालों में यह बीमारी कम उम्र में शुरू हो जाती है।

ऑप्टिक न्यूरोपैथी की समस्या

किसी चीज को देखने के लिए ऑप्टिक और रेटिना का सही होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन स्मोकिंग में मौजूद निकोटिन आंखों के ऑप्टिक नर्व की कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं, जिससे विजन धुंधली होने लगती है।

कलर ब्लाइंडनेस की समस्या

सिगरेट के धुएं से आंखों की रेटिना प्रभावित होती है। इससे आंख का वो हिस्सा जो किसी दृश्य को मस्तिष्क तक भेजता है खराब होने लगता है। रेटिना को खराब कर देता है, जिससे कलर ब्लाइंड होने का खतरा बढ़ जाता है।

मोतियाबिंद की समस्या

सिगरेट के धुएं से आंखों के सेल्स कमजोर होते हैं, जिस कारण आपको कम उम्र में ही मोतियाबिंद जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।

आंखों में जलन

स्मोकिंग करने से निकलने वाले धुंए के कारण आपके आंख में जलन की समस्या हो सकती है, जो रेटिना को नुकसान पहुंचाती है और आपको दृष्टिहीन भी बना सकती है।

रेटिना में होती है समस्या

सिगरेट में कई तरह के ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की रेटिना के लिए खतरनाक होते हैं। सिगरेट के तंबाकू में हानिकारक कैमिकल्स और रसायन होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को खराब कर सकती है।

इसलिए स्मोकिंग आज ही छोड़ दें और आंखों में ये समस्याएं दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारीयों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com