बीमारी से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत

By Aditya Bharat
03 May 2025, 07:00 IST

हमेशा हेल्दी दिखने वाले लोग भी अंदर से बीमार हो सकते हैं। कुछ छोटे संकेत शरीर की अनहेल्दी स्थिति को दर्शाते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें। आइए डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं ऐसे संकेत जो बीमारी होने से पहले दिखते हैं।

सीने में दर्द या दबाव

सीने में दर्द केवल गैस नहीं, बल्कि हार्ट अटैक या हृदय रोग का संकेत भी हो सकता है। बार-बार दर्द हो, तो डॉक्टर से मिलें।

हाथ-पैरों में झुनझुनी

झुनझुनी होना सामान्य नहीं है। यह एनीमिया, डायबिटीज या नसों की बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसे हल्के में न लें।

बार-बार चक्कर आना

अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं, तो यह हाई या लो ब्लड प्रेशर, थायराइड या हृदय रोगों का संकेत हो सकता है। तुरंत जांच कराएं।

ज्यादा पसीना आना

अगर बिना मेहनत के या ठंड में भी बहुत पसीना आता है, तो यह थायराइड, हृदय रोग या डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है।

हाथ-पैरों का सुन्न होना

लगातार सुन्नता स्ट्रोक, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम या लाइम रोग का संकेत हो सकती है। बोलने में दिक्कत या धुंधला दिखाई दे, तो अलर्ट हो जाएं।

शरीर में सूजन रहना

अगर शरीर में सूजन बनी रहती है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन या एडिमा की समस्या हो सकती है। यह दिल की बीमारी से जुड़ी हो सकती है।

थकान और कमजोरी

लगातार थकान महसूस होना आयरन की कमी, थायराइड या लिवर-किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। एनर्जी की कमी को नजरअंदाज न करें।

अगर आपको ये संकेत दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।समय पर जांच और इलाज से बड़ी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com