हर किसी को सोने के दौरान आरामदायक कपड़े पहनने की चाहत होती है। लेकिन क्या बिना कपड़ों के सोने से पुरुषों की सेहत पर कुछ असर पड़ता है? जानिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तनुश्री से जानते हैं इसके बारे में।
सोते समय आराम की अहमियत
टाइट कपड़ों में सोना मुश्किल हो सकता है और इससे स्किन में जलन भी हो सकती है। आरामदायक नींद के लिए बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद हो सकता है।
क्या कहती हैं डॉक्टर?
कुछ लोगों का मानना है कि इससे पुरुषों में फर्टिलिटी बेहतर हो सकती है। फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. तनुश्री पांडेय ने इस पर विस्तार से चर्चा की है।
तापमान का असर टेस्टिकल्स पर
डॉ. तनुश्री के अनुसार, अगर सोते समय बहुत टाइट कपड़े पहने जाएं तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।
क्या दिन के कपड़े भी असर डालते हैं?
अगर आप दिन में भी टाइट अंडरवियर या पैंट पहनते हैं, तो यह भी स्पर्म काउंट पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
क्या रिसर्च में कोई सबूत है?
डॉ. पुष्पा मल्होत्रा कहती हैं कि टाइट कपड़े पहनने से स्पर्म काउंट पर कोई सीधा असर नहीं पाया गया। लेकिन कई अध्ययन बताते हैं कि आराम से शरीर को लाभ होता है, जिससे स्पर्म काउंट में सुधार हो सकता है।
अच्छी नींद आती है
अगर पुरुष बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे उन्हें अच्छी और गहरी नींद आती है, जिससे अगले दिन वे पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।
मेटाबॉलिज्म और वजन पर असर
बिना कपड़ों के सोने से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अगर पुरुष सोते समय सारे कपड़े उतार दें तो इससे उनकी फर्टिलिटी बढ़ती है और गहरी नींद भी आती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com