मुंह के अंदर घाव होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय

By Kunal Mishra
23 Nov 2022, 09:22 IST

मुंह के अंदर घाव (ओरल इंजरी) होना काफी तकलीफदेह होता है। यह कई कारणों से हो सकती है, हालांकि इन्हें कुछ घरेलू उपायों के जरिए ठीक किया जा सकता है। आइये जानें इससे बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

नमक पानी

नमक पानी पीने या इससे गरारे करने पर मुंह में जमे हानिकारक बैक्टीरिया कम होते हैं, जिससे घाव के कारण होने वाली सूजन भी कम होती है, जिससे घाव जल्दी कम होते हैं।

ठंडी चीजें खाएं

इस समस्या में ठंडी तासीर वाले फूड्स खाना लाभकारी होता है। ऐसे में गर्म आहार खाना नुकसानदायक हो सकता है। ठंडी चीजें खाने से प्रभावित हिस्से को ठंडक मिलती है, जिससे दर्द और जलन में आराम मिलता है।

एसेंशियल ऑयल

कुछ एसेंशियल ऑयल जैसे टी-ट्री या फिर पिपरमेंट ऑयल की एक से दो बूंदें लगाने से जलन और सूजन कम होती है, जिससे घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है।

बर्फ लगाएं

मुंह में घाव होने पर बर्फ के टुकड़े को रगड़ें। घाव होने के तुरंत बाद बर्फ लगाने से प्रभावित हिस्से से आने वाले खून को भी रोका जा सकता है। इससे दर्द में भी आराम मिलता है।

गरारे

घाव होने पर गरारे करने से मुंह में हुआ घाव जल्दी ठीक हो सकता है क्योंकि गर्म पानी मुंह में मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा करने में असरदार होता है, जिससे इसमें सूजन भी कम होती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घाव की सूजन कम करते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले अन्य तत्व घाव को जल्दी कम करने में भी सहायक होते हैं। इसके लिए दूध में हल्दी डालकर पिएं।

मुंह में घाव होने पर आप उपर दिए गए इन आसान उपायों को अपना सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com