पित्त दोष से बचने के घरेलू उपाय

By Anuj Tiwari
2023-03-18,16:49 IST

पित्त दोष के कारण त्वचा तैलीय होने लगती है, उल्टी और मतली की समस्या होने लगती है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकती हैं। आइये जानते हैं पित्त दोष से बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में -

पुदीना का सेवन

पुदीने का इस्तेमाल मितली, सिरदर्द और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में किया जाता है। पुदीना नैचुरली ठंडा होता है, जो शरीर से पित्त दोष को खत्म करने में मदद करता है।

छाछ का सेवन

छाछ की तासीर ठंडी है, जो पाचन को बेहतर बनाती है। छाछ के नियमित सेवन से मल त्याग आसान बनता है और पित्त दोष भी शांत होता है।

नींबू का सेवन

नींबू त्वचा से पसीने को आसानी से खत्म करता जिससे आपके शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें पाचन को बेहतर करने के गुण हैं साथ ही यह पित्त दोष से आराम दिलाता है।

खीरा खाएं

खीरा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो मूत्र संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है। खीरा और एलोवेरा साथ में खाने से पित्त दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है।

तरबूज का सेवन

तरबूज खाने से शरीर में ठंडक का अहसास होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है, इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं, जो पित्त दोष से आराम दिलाता है।

नारियल का सेवन

नारियल पित्त को शांत करता है। नारियल का रस शरीर को ठंडक देता है। नारियल के अंदर वसा, पोटैशियम और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट होते हैं, जो पित्त दोष से आराम दिलाने में मदद करते हैं।

इन कुछ चीजों की मदद से आप पित्त दोष की समस्या से आराम पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com