छाछ पीने का सबसे अच्छा समय क्या होता है?

By Priyanka Sharma
10 Jun 2024, 18:45 IST

गर्मियों में छाछ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इसे पीने के सही समय के बारे में -

एक्सपर्ट की राय

रामहंस चेरिटेबल हॉस्टिपल के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, 'छाछ को दिन के समय पीना चाहिए। साथ ही इसे रात को या शाम को पीने से बचना चाहिए।'

छाछ पीने का सही समय

आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद छाछ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, आप छाछ को सुबह खाली पेट या नाश्ते के 1 घंटे बाद भी पी सकते हैं।

कैसे पिएं छाछ

आप छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर, अजवाइन पाउडर और काला नमक मिलकर पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

पाचन में सुधार करें

सुबह के समय छाछ का सेवन करने से कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

छाछ का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

शरीर को दे ठंडक

छाछ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक देने और गर्मी से बचाव करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

छाछ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

छाछ को खाने के बाद या सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com