स्वस्थ रहने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर दालों को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोयाबीन दाल के बारे में। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले अनोखे फायदों के बारे में-
सोयाबीन दाल के पोषक तत्व

प्रोटीन

कैल्शियम

फाइबर

विटामिन ई, बी

अमीनो एसिड

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखे
सोयाबीन दाल में पाए जाने वाले आइसोफ्लावोंस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं। इसे डाइट में शामिल करें।
वजन कम करे
सोयाबीन दाल में प्रोटीन पाया जाता है। इसे पचाने के लिए बॉडी को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
दिल को रखे सेहतमंद
सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह हृदय रोग का जोखिम घटाते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए
फाइटोएस्ट्रोजेन्स के गुणों से भरपूर सोयाबीन की दाल का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे डाइट का हिस्सा बनाएं।
घने बालों के लिए
सोयाबीन में यौगिक गुण होते हैं जो आपके बालों के घना व लंबा बनाने का काम करते हैं। इसका सीमित मात्रा में रोजाना सेवन करें।
बीपी कंट्रोल करे
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सोयाबीन दाल का सेवन करें। इसमें इसोफ्लेवेनॉइड्स होते हैं।
सोयाबीन दाल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसे आप दाल व स्प्राउट्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com