दही सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा के अनुसार रोजाना 1 कटोरी दही दोपहर के खाने में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका रोज सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी से बचाव होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन दिल की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। यह हार्ट पेशेंट्स के लिए भी एक सेहतमंद विकल्प है।
ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल में
रोजाना दही का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो ब्लड प्रेशर संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।
मेटाबॉलिज्म करे मजबूत
दही मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर की ऊर्जा और फैट बर्निंग प्रक्रिया सही ढंग से चलती है। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
कब हो सकता है नुकसान?
सर्दी-जुकाम होने पर दही का सेवन खासकर रात में करने से बचें। इससे बलगम बढ़ सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है, खासतौर पर बच्चों में।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
लैक्टोज इनटोलरेंस या दूध से एलर्जी वाले लोगों को दही से परहेज करना चाहिए। इससे त्वचा पर रैशेज, सूजन या पाचन की समस्या हो सकती है।
दही खाने का सही समय और तरीका
दही का सेवन दोपहर के खाने के साथ करें। शाम या रात में न खाएं। किसी बीमारी की स्थिति में सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
रोजाना दही का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन सीमित मात्रा में। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com