1 दिन में कितने खजूर खा सकते हैं?

By Priyanka Sharma
28 Nov 2024, 18:30 IST

खजूर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए? आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'नियमित रूप से खजूर खाना फायदेमंद है। खजूर में फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।'

खजूर में मौजूद गुण

खजूर में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फोलेट, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

1 दिन में कितने खजूर खाएं?

खजूर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में रोज 2-3 खजूर खाना फायदेमंद है। इनके अधिक सेवन से बचें।

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद

खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा, इनमें फाइबर होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल और कम करने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

लिपिड प्रोफाइल के लिए फायदेमंद

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करने यानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने और क्रेविंग से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है।

1 दिन में 2-3 खजूर का सेवन किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com