बेर, जिसे चीनी सेब भी कहा जाता है, एक मौसमी और हेल्दी फल है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें ढेर सारे औषधीय गुण भी होते हैं। आइए डॉ वीडी त्रिपाठी के नुकसान और फायदें के बारे में जानते हैं।
बेर का बोटैनिकल नाम
भारत में बेर का वैज्ञानिक नाम 'जिजिफस मोरिसियाना' है। यह फल प्राचीन काल से भारत में उगाया जाता रहा है, और इसका उल्लेख रामायण में भी किया गया है।
बेर के प्रमुख पोषक तत्व
बेर में विटामिन-सी, ए, और बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।
स्वास्थ्य के लिए फायदे
बेर का सेवन शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं में मदद करता है।
दिमाग और तनाव पर प्रभाव
बेर दिमाग के विकास में सहायक होता है और तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
दांतों और हड्डियों के लिए बेर
बेर में मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत करता है, जिससे शरीर की हड्डियां सही से काम करती हैं।
बालों की सेहत के लिए बेर
बेरे का सेवन करने से बालों के विकास में भी मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं।
ये सावधानियां बरतें
हालांकि बेर के फायदे बहुत हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए। मधुमेह, पेट की समस्याओं और एलर्जी से पीड़ित लोग बेर का सेवन न करें।
बेर का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही मात्रा में ही खाएं। ज्यादा सेवन से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com