सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए महिलाओं को क्या खाना चाहिए?

By Aditya Bharat
30 May 2025, 15:30 IST

महिलाओं में लो लिबिडो के पीछे पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और खराब लाइफस्टाइल जैसे कारण हो सकते हैं। यह वैवाहिक जीवन में तनाव भी बढ़ा सकता है। तो आइए डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं लिबिडो बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए क्या खाना चाहिए?

सेब

सेब के रोजाना सेवन से महिलाओं की सेक्स ड्राइव में सुधार होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करते हैं।

मेथी

मेथी के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और हार्मोनल बैलेंस सुधरता है। इससे महिलाओं की कामेच्छा में सुधार देखा गया है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो ब्लड फ्लो सुधारते हैं और तनाव घटाते हैं। इसका सेवन मूड बेहतर कर कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन ई भरपूर होता है। यह सेक्सुअल हेल्थ के लिए जरूरी है। मूड बेहतर करता है और शरीर की सूजन को भी कम करता है।

तरबूज

तरबूज में पाया जाने वाला अमिनो एसिड, ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और उत्तेजना बढ़ाता है। यह एक नैचुरल वियाग्रा की तरह काम करता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल

इन फूड्स के साथ-साथ पर्याप्त नींद, व्यायाम और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल से लिबिडो में नैचुरल तरीके से सुधार आता है।

सावधानी

हर महिला का शरीर अलग प्रतिक्रिया देता है। यदि आपको किसी फूड से एलर्जी या कोई बीमारी है, तो इन्हें खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

कामेच्छा पर बात करना गलत नहीं। खुलकर बात करें, सही खानपान और हेल्दी आदतों से आप अपनी सेक्शुअल हेल्थ बेहतर बना सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com