स्वस्थ रहने के लिए मानसून में खाएं ये 7 सुपर बेरीज

By Lakshita Negi
08 Jul 2025, 12:30 IST

मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में अपनी डाइट को सही करके खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। कुछ ऐसी बेरीज हैं जो मानसून में खाई जाएं तो शरीर को फिट रहने में मदद मिलती है। आइए जानें।

आंवला

आंवला को मानसून में खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और सर्दी खांसी से बचाव करता है।

जामुन

जामुन को मानसून में खास माना जाता है। इसे खाने से पेट को ठंडक मिलती है, डाइजेशन स्ट्रांग होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

करौंदा

करौंदा छोटा सा फल होता है जो मानसून में शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसमें आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी मानसून में खाने से दिमाग तेज और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं और शरीर की सूजन कम होती है।

क्रैनबेरी

मानसून में यूरिन इंफेक्शन होना एक आम दिक्कत है। ऐसे में क्रैनबेरी खाना फायदेमंद होता है। इसमें बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है।

स्ट्रॉबेरी

मानसून में स्किन की दिक्कत बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्ट्रॉबेरी खाने से विटामिन सी और फाइबर मिलता है, जो स्किन को ग्लोइंग और एक्ने फ्री रखने में मदद करता है।

मलबैरी

शहतूत या मलबैरी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे मानसून में रोगों से लड़ने की पावर बढ़ती है। इसे खाने से खून साफ होता है और थकान दूर होती है।

आप भी मानसून में इन बेरीज को अपनी डाइट में शामिल करें और खुद को बीमारियों से दूर रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com