खाली पेट दूध पीना सही या गलत?

By Aditya Bharat
28 Mar 2025, 11:00 IST

क्या आप भी सुबह उठते ही दूध पीते हैं? आगर हां, तो क्या ऐसा करना सही है या नहीं? आइए डॉक्टर एस के पांडेय से जानते हैं इसका जवाब।

दूध - एक संपूर्ण आहार

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं, जिससे यह सुपरफूड माना जाता है। लेकिन इसका सही समय और तरीका जानना जरूरी है, वरना यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

सुबह खाली पेट दूध पीना सही है?

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट दूध पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता। यह कुछ लोगों के पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ा सकता है।

एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो खाली पेट दूध पीने से बचें। इससे पेट में गैस और जलन हो सकती है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए

जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर होता है, उनके लिए सुबह खाली पेट दूध पीना हानिकारक हो सकता है। यह गैस, सूजन और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले लोगों के लिए

अगर आपको दूध से एलर्जी है या लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, तो खाली पेट दूध पीने से बचें। यह मतली, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

फ्लू और कफ में हो सकती है परेशानी

अगर आपको सर्दी, जुकाम या फ्लू है, तो खाली पेट दूध पीने से बचें। यह कफ बढ़ा सकता है और आपकी रिकवरी को धीमा कर सकता है।

सही समय पर दूध पीने के फायदे

रात को सोने से पहले दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह नींद में सुधार करता है और शरीर को बेहतर पोषण प्रदान करता है।

सुबह खाली पेट दूध पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता। अगर कोई गैस्ट्रिक या एलर्जी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही दूध का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com