क्या सेब से एसिडिटी होती है?

By Priyanka Sharma
14 Jan 2025, 22:00 IST

सेब में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या इसे खाने से एसिडिटी होती है? आइए आयुर्वेदिक हेल्थ और गट हेल्थ कोच डॉ. डिंपल जांगड़ा से जानें -

सेब खाने से एसिडिटी क्यों होती है?

सेब का नेचर एसिडिक होता है। ऐसे में गलत तरीकों से सेब का सेवन करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे में सेब को खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

स्किन पर दाने की समस्या

सेब से किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को स्किन पर दाने होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

डायरिया की समस्या

डायरिया की समस्या से परेशान लोगों को खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

गले या मुंह में खुजली

सेब का एसिडिक नेचर होता है। ऐसे में गले या मुंह में खुजली की समस्या होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कब खाएं सेब?

सेब को सुबह खाली पेट खाने के बजाए मिड मिल में खाना फायदेमंद है। खाली पेट सेब खाने से गैस बनने की समस्या हो सकती है।

इन चीजों के साथ न खाएं सेब?

सेब को दही, दूध, मक्खन और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ सेब के सेवन से बचें। इसके कारण लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

सावधानियां

सेब खाने से किसी भी तरह की समस्या होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। ध्यान रहे इससे अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सेब खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ती है। ऐसे में खाली पेट इसके सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com